DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

24 घंटे में 40243 मरीज बढ़े, देश में अब तक 11 लाख से ज्यादा केस; उत्तर प्रदेश में हर दिन 50 हजार से ज्यादा लोगों का टेस्ट किया जा रहा

देश में मरीजों की संख्या 11 लाख 18 हजार 17 हो चुकी है। रविवार को रिकॉर्ड 40 हजार 253 लोग पॉजिटिव पाए गए। एक दिन में अब तक का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। उधर, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब हर दिन 50 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है। राज्य में अब तक 14 लाख 70 हजार से ज्यादा टेस्ट हो चुकी है।

हालांकि, इस बीच राहत की खबर है कि देश में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 7 लाख के पार हो गया। अब तक 7 लाख 399 लोग बीमारी से रिकवर होकर घर जा चुके हैं। रविवार को 22 हजार 742 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अभी 3 लाख 89 हजार 803 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 27 हजार 503 मरीजों की मौत हो गई। येआंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

अपडेट्स

  • सावन के तीसरे सोमवार को आज देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पुजारियों ने पूजा की। महामारी के चलते भक्तों के लिए मंदिर बंद किया गया।
  • मॉनसून और सर्दी के मौसम में देश में संक्रमण और तेजी से बढ़ेगा। आईआईटी भुवनेश्वर और एम्स के रिसर्चर्स की स्टडी में यह जानकारी मिली है। इसमें कहा गया है कि बारिश से तापमान में गिरावट और सर्दी में ठंड बढ़ने से संक्रमण आसानी से फैल सकेगा।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आज 837 नए मामले सामने आए और कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 22600 हो गयी है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 6568 हो गयी है। रविवार को विभिन्न जिलों में 15 लोगों की मौत हो गई। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल में 5 और इंदौर में 4 मरीज की मौत हुई है। अभी तक कोरोना के कारण 721 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 6568 हैं और पिछले 20 दिनों में इनकी संख्या बढ़कर दोगुना से अधिक हो गयी है। कुल 15986 सैंपल की जांच में 837 सैंपल पॉजीटिव पाए गए और कुल संक्रमितों की संख्या 22600 हो गयी। हालाकि इनमें से अभी तक 15311 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। आज स्वस्थ होने वाले 447 व्यक्ति हैं, जो नए मिले प्रकरणों की तुलना में लगभग आधे हैं।

महाराष्ट्र: रविवार को राज्य में रिकॉर्ड 9,518 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना महामारी से 258 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11,854 हो गई है। महाराष्ट्र में रविवार को 3906 कोरोना मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए।

उत्तरप्रदेश: यूपी में रविवार को कोरोना के मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2250 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 18256 हो गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 29845 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं इस महामारी से अब तक 1146 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस से 30784 कंटेनमेंट इलाकों में 1,26,31,642 घरों का सर्विलांस किया गया है। इसमें 6,43,77,426 लोग रहते हैं।

राजस्थान:राज्य में रविवार रात 8:30 बजे तक कोरोना के 934 नए मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 29434 हो गई है, जिसमें 7145 सक्रिय मामले शामिल हैं। छह मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 559 हो गई है। राजस्थान में रविवारको कुल मामलों की संख्या बढ़कर 28,693हो गई हैं। मरने वाले की संख्या556हो गई हैं।राजस्थान में सक्रिय मामले 6871 हैं।

बिहार:राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के नेतृत्व में एक टीम बिहार पहुंचीं। केंद्रीय टीम ने बिहार के स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय टीम ने सुझाव दिया कि वर्तमान हालात से निपटने के लिए कोरोना की जांच के तरीके में बदलाव लाया जाए। इसके बिना हालात में परिवर्तन लाना मुश्किल है। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में केंद्रीय टीम ने राज्य में जांच और इलाज को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा किये गए उपायों की जानकारी भी ली।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो नई दिल्ली की है। महामारी के दौरान लोग भोजन बांटे जाने का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
Source http://bhaskar.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ