DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने असम बाढ़ राहत कोष में किया दान, लोगों से की मदद करने की अपील

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने असम की बाढ़ (Floods in Assam) में राहत पहुंचाने के लिए दान किया है। देसी गर्ल प्रियंका ने अपने प्रशंसकों से भी ऐसा करने को कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो ऐसे संगठनों का नाम शेयर किया है, जिन्हें कोई भी अपनी इच्छा अनुसार दान कर सकता है। इन दिनों असम की हालत बहुत खराब है। बाढ से अब तक लगभग 100 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 129 पशु भी आहत हुए हैं।

priyanka chopra nick jonas

एक्ट्रेस ने किया ट्वीट
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, 'हम सभी अभी वैश्विक महामारी कोरोना के प्रभाव से निपट रहे हैं। देश का एक राज्य असम एक और बड़े संकट से जूझ रहा है। मानसून की भारी बारिश से आई बाढ़ से यह तबाह हो गया। यहां लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। भूमि और संपत्ति के साथ-साथ जीवन पर इसका प्रभाव अकल्पनीय है। लगातार बढ़ रहे जल स्तर ने दुनिया के बेहतरीन वन्यजीव अभयारण्यों में से एक काजीरंगा नेशनल पार्क में भी पानी भर गया है।' वहीं, निक ने भी इस संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया। उन्होंने एक्शन एड और रैपिड रिस्पॉन्स, बाढ़ राहत की दिशा में काम करने वाले दो संगठनों का विवरण साझा किया।

priyanka chopra nick jonas

असम की ब्रांड एंबेसरड हैं प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा असम की ब्रांड एंबेसडर हैं। एक्ट्रेस ने राज्य में पर्यटन का समर्थन करने के लिए कई पहल की हैं। इससे पहले प्रियंका और निक ने कोरोनो वायरस रिलीफ फंड के लिए भी दान किया था और उन सभी भारतीयों, अमेरिकियों और चैरिटी करने वाले लोगों के लिए लिंक शेयर किए थे, जिन्हें उन्होंने दान दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान किया था।

priyanka chopra nick jonas

असम में बाढ़ से 2,543 गांव प्रभावित और 1.22 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार बारिश से बाढ़ के कारण करीब 96 लोगों को मौत हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र के बढ़ते जल के प्रभाव से इसकी अन्य सहायक नदियों के प्रभाव से कुल 2,543 गांव फिर से प्रभावित हो रहे हैं, जिससे 1.22 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। असम सरकार के अनुसार, बोकारो में काजीरंगा नेशनल पार्क और बोकाघाट में टाइगर रिजर्व में कुल 129 पशु हताहत हुए हैं। एसडीएमए ने कहा कि राज्य में 496 राहत शिविरों में 50,136 लोग रह रहे हैं। इस साल चौथी बार असम के विभिन्न जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया है।

priyanka chopra nick jonas

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Wmt9p
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ