DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

बीते 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े, यह बीते 15 दिन में सबसे ज्यादा; संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के पार

देश में पहली बार एक दिन में कोरोना के 70 हजार 67 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 30.43 लाख हो गया। बीते 24 घंटे में 59 हजार 101 मरीज ठीक हो गए, जबकि 918 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई। 10 हजार 40 एक्टिव केस बढ़े। 15 दिन में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा एक्टिव केस बढ़े हैं। इससे पहले 6 अगस्त को एक दिन में 10 हजार 130 एक्टिव केस बढ़े थे। अब कुल 7.06 लाख एक्टिव केस हैं, यानी इतने मरीजों का इलाज चल रहा है।

1. मध्यप्रदेश
राज्य में शनिवार को संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा 1226 नए मामले सामने आए। प्रदेश में अब तक 51 हजार 866 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब 1206 हो गई है। राज्य के 52 में से 19 जिलों में रिकवरी रेट 80% से ज्यादा हो गया है। इनमें 94.4% के साथ मुरैना पहले नंबर पर है। वहीं, भोपाल और उज्जैन में 81-81% मरीज ठीक हो चुके हैं।

2. राजस्थान
राज्य में बीते 24 घंटे में 1310 मामले सामने आए। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 69 हजार 264 पहुंच गया। 11 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में 3, अजमेर, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, पाली, सीकर, उदयपुर, कोटा और टोंक में 1-1 की मौत हुई। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 944 पहुंच गया। इस बीच, बारां में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर 27 अगस्त तक पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है।

3. उत्तरप्रदेश
राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण के सबसे ज्यादा 5217 मामले आए। इससे पहले 19 अगस्त को 5076 केस आए थे। 24 घंटे में 4638 मरीज ठीक हुए, जबकि 70 लोगों की मौत हो गई। 509 एक्टिव केस बढ़े। लगातार 5 दिन की गिरावट के बाद एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां शनिवार को 1.25 लाख टेस्ट किए गए। यह देश में सबसे ज्यादा है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 14 हजार 492 नए मामले सामने आए। यह तीसरा दिन था जब राज्य में 14 हजार से ज्यादा केस आए। यहां गुरुवार को 14 हजार 647 और शुक्रवार को 14 हजार 161 केस आए थे। राज्य में संक्रमण में सबसे बदतर हालत पुणे की है। यहां मुंबई से भी ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में कुल 1.47 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से करीब 50 हजार मरीज बीते 18 दिनों में ही बढ़े हैं।

5. बिहार
राज्य में बीते 24 घंटे में 2238 केस आए, जबकि 3531 मरीज ठीक हो गए। 1306 एक्टिव केस कम हुए। यह लगातार 7वां दिन था, जब एक्टिव केस में कमी दर्ज की गई। राज्य में शनिवार को 1.02 लाख टेस्ट किए गए। उत्तरप्रदेश के बाद यहां सबसे ज्यादा जांच की जा रही हैं। यहां अब तक 23.31 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो जयपुर की है। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर का मुखड़ा कहे जाने वाले अलबर्ट हॉल पर भी मास्क लगा दिया गया है।
Source http://bhaskar.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ