DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

मॉडलिंग में असफल होने के बाद अभिनेता Vidyut Jammwal बन गए एक्शन हीरो, जाने पूरी कहानी

नई दिल्ली। मुंबई एक ऐसी नगरी है जहां लाखों लोगों के सपने पूरे करने की सक्षमता है, लेकिन यह सफलता भी मायानगरी किसी को ही देती है। रोज़ाना सैकड़ों लोग अपनी आंखों में कई सपने लिए बॉलीवुड की ओर अपने कदम बढ़ाते हैं। जिनके सपने पूरे होते हैं। उनके पीछे कई कहानियां छुपी होती हैं। जो उन्हें अंत में उनके मुकाम तक पहुंचा देती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के हीरो विद्युत जामवाल ( Vidyut Jammwal ) के बारें में बताएंगे। जिन्होंने अपने एक्शन ( Vidyut Jammwal Action ) से लोगों को अपना दीवाना बनाया। तो वहीं अपनी दमदार बॉडी से युवाओं को फिटनेस ( Vidyut Jammwal Motivate Youth for fitness ) की ओर जाने के लिए प्रेरित किया। हम बात कर रहे हैं अभिनेता

विद्युत जामवाल का जन्म

10 दिसम्बर 1980 को विद्युत जामवाल का जन्म जम्मू में हुआ ( Vidyut Jamwal was born in Jammu ) था। विद्युत के पिता आर्मी में थे। अभिनेता के पिता की मृत्यु काफी समय पहले ही हो गई थी। जिसके बाद उनकी मां उन्हें और उनकी बहन को लेकर केरल के पलक्कड़ में रहने लगी।

विद्युत जामवाली की पढ़ाई

पिता के आर्मी ( Vidyut Father In Army ) में होने की वजह से उन्होंने अलग-अलग राज्यों से अपनी पढ़ाई की है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के दगशाई नामक स्थान में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल ( Army Public School ) के बोर्डिंग स्कलू से अपनी शिक्षा प्राप्त की है।

मार्शल आर्ट

एक्टर विद्युत जामवाल ने महज 3 साल की उम्र में ही मार्शल आर्ट (Vidyut Jamwal started learning martial arts at the age of just three ) सिखना शुरू कर दिया था। उन्होंने केरला के आश्रम से ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ( He has taken martial arts training from Kerala ashram ) ली है। यह संस्थान उनकी मां ही चलती थी। विद्युत का नाम टॉप 10 मार्शल आर्ट की लिस्ट में शामिल है। वह अपनी ट्रेनिंग के लिए दुनियाभर में घूमे हैं।

 

विद्युत जामवाल करियर

2008 में विद्युत मॉडलिंग ( Vidyut Modeling ) के लिए मुंबई आ गए थे, लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने का फैसला लिया। 2011 में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'शाक्ति' ( Vidyut Debut Movie Shakti ) से टॉलीवुड में डेब्यू किया। फिर 2012 में ही वह जॉन अब्राहम ( John Abraham ) और अभिनत्री जिनेलिया डिसूजा ( Genelia D'souza) संग फिल्म 'फोर्स' ( Force ) में दिखाई दिए थे। जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड ( Best Debut Award ) से नवाज़ा गया था। जिसके बाद अभिनेता को पहचान मिलनी शुरू हो गई। फिल्म 'कमांडो' ( Commando ) से विद्युत की बॉडी और एक्शन को देखने के बाद उनकी चर्चा होनी शुरू हो गई। आज बॉलीवुड में वह जाने-माने कलाकारों की लिस्ट में आते हैं।

विद्युत जामवाल रिलेशनशिप

विद्युत जामवाल अपने रिलेशनशिप ( Vidyut Jammwal Relationship ) को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। 2012 में वह जानी-मानी एक्ट्रेस मोना सिंह ( Mona Singh ) के साथ रिलेशनशिप में थे। तभी 2015 में अचानक मोना का एक फेक एम एम एस वीडियो वायरल ( Mona Singh MMS vidoe Viral ) हो गया। यही वजह थी कि विद्युत ने मोना संग अपना रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने मीडिया के सामने इस बात के लिए गुस्सा भी जाहिर किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30XiyHM
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ