DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

चंबल नदी में नाव पलटी 7 की मौत, 8 लापता; क्षमता से ज्यादा लोग होने की वजह से हादसा हुआ

जिले के इटावा के पास बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां खातोली गांव में चंबल नदी पार करते हुए एक नाव डूब गई। नाव में करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इसमें से 7 के शव मिल गए हैं, जबकि करीब 8 लोग लापता हैं। नाव में 14 बाइक भी नदी पार करवाने के लिए रखीं गई थीं।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग ग्रामीणों ने डूब रहे लोगों को बचाने प्रयास किया। लेकिन, बड़ी संख्या में लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। गोठला कला के पास कमलेश्वर धाम जाने के लिए ज्यादातर लोग नाव में सवार हुए थे। घटना का पता चलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा।

लापता लोगों के परिजन बेसुध हुए।

जानकारी अनुसार, कमलेश्वर धाम जाने के लिए कुछ लोग नाव में बैठकर चंबल नदी पार कर रहे थे। नाव में क्षमता से अधिक लोग बैठने और बाइक रखी होने के चलते नदी के बीच में नाव असंतुलित होकर पलट गई। जहां नाव पलटी वह चाणदा व गोठड़ा गांव के बीच का क्षेत्र है। मौके पर पहुंच गोताखोर की टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया है।

एक महिला की लाश नदी से बाहर निकाली गई।

नांव के साथ बांध की गई थीं बाइकें

लोगों ने बताया कि लड़की की नाव की हाल पहले से खराब थी। जिसमें क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाया गया था। साथ ही नदी पार करवाने के लिए नाव के साथ बाइकें भी बांध दी गई थीं। जिसके कारण नाव वजन नहीं सह सकी और डूब गई।

पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलते ही पूरा प्रशासन मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया है। लोगों ने बताया कि सुबह नाव पलटने की खबर मिली तो दौड़कर नदी किनारे पहुंचे।

लोगों को बचाने के लिए पहुंची दूसरी नाव।

लोकसभा अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से घटना की जानकारी ली

घटना का पता चलने पर कोटा के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रशासन से जानकारी ली। लोकसभा सचिवालय ने जिला प्रशासन से साधा संपर्क। कोटा से एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय जिला प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

मौके पर लगी लोगों की भीड़।
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
क्षमता से अधिक लोग सवार होने के चलते नाव नदी की बीच धारा में जाकर पलट गई।
Source http://bhaskar.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ