DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

ड्रग मामले में गिरफ्तार हुई रिया चक्रवर्ती का पुराना वीडियो आया सामने, कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ही उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। 8 सितंबर को ड्रग कनेक्शन के चलते एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार कर लिया। यहां तक की उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सब बातों के बाद रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रिया कैश मांगते हुए नज़र आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह वीडियो खू देखा जा रहा है। साथ वीडियो के सामने आने के बाद से हलचल शुरु हो गई है।

ऊपर दी गई वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड के गाने 'पिंकी है पैसे वालों की' पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। यह गाना मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म का है। रिया की यह वीडियो 2013 की है। इस वीडियो में रिया काफी सिंपल लुक में नज़र आ रही है। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और जीन्स पहनी हुई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स कमेंट में रिया का जमकर मज़ाक उड़ रहे हैं। सुशांत के पैसों को लेकर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं।

गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत अपने घर पर मृत पाए गए थे। जिसके बाद पहले मुंबई पुलिस ने सुसाइड केस बताया। लेकिन एक्ट्रेस कंगना रनौत और सुशांत के पिता केके.सिंह की एफआईआर के बाद केस की जांच फिर से शुरू की। सुशांत को आज एक नहीं बल्कि तीन बड़ी एंजेसियां अलग-अलग एंगल से जांच रही हैं। जिसमें कई बड़े खुलासे और कई नए नाम सामने आ रहे हैं। सुशांत का सुसाइड केस अब ड्रग एंगल तक जा पहुंचा है। ड्रग एंगल में कई सेलेब्स के नाम भी सामने आए है। फिलहाल एनसीबी ने ड्रग पैडलर्स की लिस्ट बनाकर कुछ को गिरफ्तार भी कर लिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33JmwEr
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ