DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

दिल्ली से अच्छी खबर, एक दिन में सिर्फ 1575 मरीज मिले, पिछले महीने यह आंकड़ा रोजाना 7 से 8 हजार था

दिल्ली में कोरोना के नए केस और इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। गुरुवार को यहां सिर्फ 1575 मरीज मिले, जबकि 3307 ठीक हो गए। 61 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही इलाज करा रहे मरीजों की संख्या (एक्टिव केस) में 1793 की कमी आई। यहां अब कुल 18 हजार 753 एक्टिव केस हैं। पिछले महीने यह आंकड़ा 44 हजार 456 के साथ तीसरे पीक पर था।

देश में भी कोरोना के नए और एक्टिव केस हर दिन कम हो रहे हैं। गुरुवार को सिर्फ 29 हजार 338 मरीज मिले। यह लगातार 5वां दिन था जब 35 हजार से कम केस आए। इसके साथ ही 37 हजार 595 मरीज ठीक हो गए, 411 की मौत हुई। इससे एक्टिव केस घटकर 3.62 हजार हो गए। ठीक एक महीने पहले 10 नवंबर को 4.89 लाख एक्टिव केस थे।

देश में अब तक 97.97 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 92.90 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.42 लाख की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

वैक्सीनेशन की तैयारियां तेज

  • देश में कोरोना वैक्सीनेशन प्रायरिटी ग्रुप की लिस्ट तैयार करने से लेकर कोल्ड स्टोरेज यूनिट तक युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने करीब 2 लाख सरकारी और प्राइवेट हेल्थ वर्कर्स की लिस्ट बना ली है, जिन्हें पहले फेज में कोरोना वैक्सीन दी जानी है।
  • मुंबई में करीब 1 लाख 25 हजार हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन देने का टारगेट है। बृहन्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने वैक्सीनेशन के लिए 10 लोगों की टास्क फोर्स बनाई है। करीब 3000 लोगों को वैक्सीन के ट्रांसपोर्टेशन की ट्रेनिंग दी जा रही है।
  • यूनियन होम सेक्रेटरी अजय भल्ला ने गुरुवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के DsGP और पुलिस रिप्रजेंटेटिव, होम गार्ड्स के DsGP, सिविल डिफेंस और फायर सर्विसेज के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कोरोना के वैक्सीनेशन के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स की जानकारी ली गई। दूसरी ओर, हेल्थ मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन के लिए रेगुलेटरी नॉर्म्स से समझौता नहीं किया जाएगा।

कोरोना अपडेट्स

  • भारत और नेपाल गुरुवार को दिल्ली और काठमांडू के बीच दोबारा उड़ानें शुरू करने पर राजी हो गए। ये उड़ानें एयर बबल मैकेनिज्म के तहत शुरू होंगी। नेपाल में इंडियन एम्बेसी ने यह जानकारी दी। साथ ही कहा कि शेड्यूल और टिकटिंग के लिए वेबसाइट चेक करें।
  • जुलाई के बाद से भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी समेत 20 से ज्यादा देशों के साथ ऐसे एयर बबल तैयार किए हैं। इससे पहले कोरोना के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सस्पेंड कर दिया गया था।
  • हरियाणा में अगले हफ्ते से सीनियर स्कूलों में क्लास लगना शुरू हो जाएंगी। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्टूडेंट्स को क्लास में आने से पहले कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। यह रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 1575 नए मरीज मिले। 3307 लोग ठीक हुए और 61 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 1 हजार 150 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 हजार 753 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 लाख 72 हजार 523 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9874 हो गई है।

2. मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में गुरुवार को 1319 केस आए, 1307 मरीज ठीक हुए और सात संक्रमितों की मौत हो गई। यहां अब तक 2.19 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 2.03 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3373 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अभी 13 हजार 226 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में गुरुवार को 1270 नए मरीज मिले। 1465 लोग ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 24 हजार 81 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 720 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 6 हजार 226 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4135 हो गई है।

4. राजस्थान
राज्य में गुरुवार को 1592 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2339 लोग ठीक हुए और 15 की मौत हो गई। संक्रमण की चपेट में अब तक 2 लाख 87 हजार 219 लोग आ चुके हैं। इनमें 19 हजार 30 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 65 हजार 689 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2500 हो गई है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में गुरुवार को 3824 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 5008 लोग ठीक हुए और 70 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 68 हजार 172 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 71 हजार 910 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 17 लाख 47 हजार 199 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 47 हजार 972 हो गई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News
Source http://bhaskar.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ