DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

आमिर खान के भांजे Imran Khan ने इस एक्ट्रेस के लिए पत्नी अवंतिका से बनाई दूरी, रूमर्ड गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए किराए पर लिया घर?

नई दिल्ली | बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे और एक्टर इमरान खान (Imran Khan) फिल्मों से लंबे समय से दूर हैं। लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इमरान खान और अवंतिका मलिक (Avantika Malik) एक वक्त पर मोस्ट अडोरेबल कपल माने जाते हैं। बॉलीवुड में दोनों की क्यूट जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। लेकिन अचानक दोनों के अलगाव ने सभी को हैरान कर दिया। लंबे समय तक दोनों के रिश्ते में दरार की वजह सामने नहीं आई। हालांकि अवंतिका ने कई बार सोशल मीडिया पर दर्दभरे पोस्ट लिखे। अब जो खबर सामने आई है वो वाकई बेहद चौंकाने वाली है।

Urvashi Rautela ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, पहनी 45 लाख की जूलरी.. वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो इमरान और अवंतिका के अलग होने की वजह एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन (Lekha Washington) हैं। अवंतिका से अलग होने के बाद इमरान ने लेखा से मिलना जुलना बढ़ा दिया। लेखा के पति पाब्लो इमरान के अच्छे दोस्त बताए जाते हैं और यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ी हैं। अवंतिका ने इमरान का घर पिछले साल छोड़ दिया था। उसके बाद इमरान ने लेखा को अपने फ्रेंड शर्कल में पूरी तरह से शामिल कर लिया है। दोनों को कई बार एक साथ देखा भी गया है।

lekha-washington-skwkinefggghf.jpg

रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान ने लेखा से मिलने के लिए अपने घर के पास किराए पर भी एक प्लैट लिया है। पड़ोसियों की मुताबिक, लेखा को बिल्डिंग के पास कई बार देखा गया है। ये भी कहा जा रहा है कि इमरान पत्नी अवंतिका से तलाक का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद वो लेखा के साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल कर देंगे। गौरतलब हो कि इमरान और अवंतिका ने साल 2011 में शादी की थी और 2014 में दोनों एक बेटी के पैरेंट्स बने थे।

बता दें कि लेखा वाशिंगटन एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हिंदी के साथ कई भाषा की फिल्मों में काम किया है। लेखा एक वीडियो जॉकी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। साल 2017 में लेखा ने पाब्लो चटर्जी से शादी की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c5BlGQ
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ