DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

Varun Dhawan Wedding: संगीत सेरेमनी में अर्जुन, जान्हवी समेत ये सेलेब्स देंगे डांस परफॉर्मेंस, चाचा अनिल ने शादी की तैयारियों को लेकर दी पूरी जानकारी

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी 24 जनवरी को अलीबाग में होने जा रही है। दोनों की शादी फंक्शन लगभग 5 दिन तक चलेंगे। वरुण धवन के चाचा अनिल धवन ने शादी की तैयारियों (Varun Dhawan wedding) को लेकर पूरी जानकारी दी है। उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि 24 जनवरी को वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा से शादी करने जा रहे हैं जिसे लेकर वो बेहद खुश हैं। वो बहुत दिन से इस चीज का इंतजार कर रहे थे कि नताशा जल्द ही घर की बहू बनकर आए। वरुण धवन की संगीत सेरेमनी (Sangeet ceremony) 22 जनवरी को होगी जिसके लिए सेलेब्स ने परफॉर्मेंस देने के लिए तैयारी भी कर ली है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर करण जौहर, अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर अपने डांस परफॉर्मेंस से धमाल मचाएंगे। इसके अलावा गेस्ट के रूप में सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा, शशांक खेतान, खुशी कपूर, जैकी भगनानी, मनीष मल्होत्रा, नीतू कपूर, अनिल कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, कियारा आडवाणी और कटरीना कैफ जैसे सितारे भी इस सेरेमनी में शामिल होंगे। वरुण की संगीत सेरेमनी को करण जौहर ही कोरियोग्राफ करने वाले हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39GPurg
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ