DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

सगाई के चार महीने बाद टूट गया था अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक-दूसरे से बहुत प्यार किया करते थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। दोनों ने लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। ऐसे में सभी बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। अभिषेक और करिश्मा भी एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। जिसके बाद उनके परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। लेकिन उनका ये रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच पाया। बड़ी धूमधाम से सगाई होने के बावजूद दोनों का रिश्ता टूट गया। आज भी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?

सगाई के 4 महीने बाद टूटा रिश्ता
अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बच्चन परिवार ने अभिषेक और करिश्मा के रिश्ते की अनाउंसमेंट की थी। इस दौरान जया बच्चन ने बताया कि करिश्मा उनके परिवार की बहू बनने वाली हैं। इसके बाद बड़े धूमधाम से दोनों की सगाई की गई। ऐसा लग रहा था कि जल्द ही लोग बॉलीवुड की एक भव्य शादी को देखेंगे। लेकिन सगाई के 4 महीने बाद ही अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता टूट गया। मीडिया में दोनों की सगाई टूटने की खबरें तेजी से फैलीं। कई तरह की बातें भी हुईं। लेकिन दोनों परिवारों में से किसी ने इसकी वजह आधिकारिक तौर पर नहीं बताई।

abhishek_bachchan_karishma_kapoor1.jpg

जया बच्चन नहीं चाहती थीं काम करें करिश्मा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि करिश्मा कपूर शादी के बाद भी फिल्मों में काम करें। जबकि उस वक्त करिश्मा का करियर पीक पर था। वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं। उनकी फिल्में जबरदस्त कमाई कर रही थीं। ऐसे में करिश्मा को जया बच्चन की ये बात मंजूर नहीं थी। वहीं, ऐसा भी कहा गया कि जब अभिषेक और करिश्मा की सगाई हो रही थी उस वक्त करिश्मा की मां बबीता कपूर अभिषेक बच्चन के फ्लॉप करियर से परेशान थीं। उन्हें डर था कि कहीं अभिषेक बच्चन का करियर सफल नहीं रहा तो क्या होगा? उस वक्त बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं था। उनका प्रोडक्शन हाउस घाटे में चल रहा था। ऐसे में बबीता ने करिश्मा को अभिषेक से शादी न करने की सलाह भी दी थी। कहा जाता है कि इन्हीं कारणों से अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता टूट गया।

संजय कपूर से टूटी शादी
बता दें कि अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने दिल्ली बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की। संजय से उनको दो बच्चे हुए। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा साल नहीं टिक पाई और दोनों का तलाक हो गया। वहीं, अभिषेक बच्चन से साल 2007 में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की। दोनों की एक बेटी आराध्या भी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fW46Gf
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ