DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

शख्स का लड़की के साथ बेसुध हो डांस करते वीडियो वायरल, राम गोपाल वर्मा समझ लोग कर रहे ट्रोल

मुंबई। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों और विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर उनके सोशल मीडिया पर ट्वीट उन्हें विवादों में ले आते हैं। बेबाकी और साफगोई से दिए उनके बयानों के चलते वे ट्रोल भी हो जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लोगों ने राम गोपाल वर्मा से जोड़ दिया है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस पर राम गोपाल वर्मा ने भी रिएक्शन दिया हैै।

मस्ती में चूर होकर किया डांस
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ बेसुध हो डांस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है, उसे देख कुछ लोगों का कहना है कि वे राम गोपाल वर्मा हैं। एक नजर में देखा जाए, तो ये शख्स ठीक राम गोपाल वर्मा जैसा ही लगता है। वीडियो में शख्स ने काली टीशर्ट और जिंस पहनी हुई है। जबकि महिला ने लाल रंग का गाउन पहना हुआ है। वीडियो में एक अन्य महिला और कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राम गोपाल वर्मा ने टाइगर श्रॉफ को बोला था,'बिकिनी बेब', एक्टर ने चार साल बाद दिया जवाब

एक्ट्रेस की चूमी जांघे
इससे पहले राम गोपाल वर्मा ने अपनी एक फिल्म की एक्ट्रेस की जांघे चूमते हुए का फोटो शेयर किया था। यह तस्वीर उनकी ही फिल्म की एक अन्य एक्ट्रेस ने क्लिक की थी। इस पर भी फिल्ममेकर को ट्रोल किया गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, राम गोपाल वर्मा ने कई हिट और हटकर विषयों पर इंडस्ट्री को फिल्में दी हैं। इनमें 'सत्या', 'सरकार', 'डरना मना है', 'भूत', 'रंगीला', 'डरना जरूरी है', 'रक्त चरित्र', 'एक हसीना थी' जैसी मूवीज शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों से वर्मा ने बोल्ड फिल्मों बनाना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने 'डेंजर्स' नाम से लेस्बियन संबंधों पर फिल्म बनाई थी। ये काफी विवादों में रही। इसमें बोल्ड सीन्स की भरमार थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3B6Wwl5
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ