DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

रेप के बाद पीटा, प्राइवेट पार्ट पर रॉड से हमला... 'निर्भया कांड' की याद दिला रही मुंबई में दरिंदगी

मुंबई मुंबई के साकीनाका इलाके में 30 वर्षीय महिला के साथ हुई रेप की वारदात में एक अहम सीसीटीवी सामने आया है। इसमें यह दिखाई पड़ रहा है कि आरोपी बड़ी ही बेरहमी के साथ पीड़िता को सड़क पर पीट रहा है। पीटने के बाद वह पीड़िता को अधमरी हालत में एक टेंपो में रखकर फरार हो जाता है। यह सीसीटीवी रात के समय का है, जिसकी वजह से तस्वीर ज्यादा साफ नहीं है। मामले की जांच कर रही साकीनाका पुलिस के मुताबिक यह सीसीटीवी फुटेज आरोपी मोहन चौहान का है। यह सीसीटीवी आरोपी को सजा दिलाने में काफी सहायक होगा। फिलहाल पीड़िता का मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज शुरू है। आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए डाल दी थी, जिसकी वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पढ़ें: पुलिस के रेडार पर कुछ और संदिग्ध महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले शहर मुंबई में अब महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित होती जा रही हैं। में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इस घटना में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस दिशा में जांच शुरू है। यह घटना साकीनाका के खैरानी रोड की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी हालात की गंभीरता और गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मद्देनजर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ स्थानीय पुलिस स्टेशन में डेरा डाला हुआ है। ताकि किसी भी प्रकार से हालात बेकाबू ना हो और कोई भी अप्रिय घटना ना होने पाए। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी पीड़िता पुलिस के मुताबिक उन्हें गुरुवार देर रात तकरीबन 3:30 बजे कंट्रोल रूम में कॉल आया था कि एक महिला साकीनाका के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी है और खून से लथपथ है। सूचना के तुरंत बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। 'निर्भया कांड' की दिलाई याद इस वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया है। मुंबई के साकीनाका इलाके में एक टेंपो के अंदर 34 साल एक महिला के साथ बलात्कार क‍िया गया। इसके बाद दर‍िंदगी करने वाले ने मह‍िला के प्राइवेट पार्ट में निर्दयता से रॉड से हमला कर द‍िया। मह‍िला की हालत गंभीर बताई जा रही है। साकीनाका की यह घटना देश की राजधानी द‍िल्‍ली में 2012 के 'निर्भया' कांड की याद दिलाती है।
Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ