DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने एम्स पहुंच जाना पूर्व पीएम का हाल

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पूर्व प्रधानमंत्री सिंह को बुखार आने के बाद कमजोरी महसूस होने के कारण बुधवार शाम को यहां एम्स में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने गए थे और उन्होंने सिंह की देखरेख कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मांडविया ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से एम्स, नई दिल्ली में मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना। स्वास्थ्य मंत्री ने सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। डॉक्टर ने बताया कि 89 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं। सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।
Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ