DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

'लोग चाहते हैं कांग्रेस जनता के लिए लड़े, आपस में नहीं,' राहुल ने CWC बैठक में की एकजुटता की अपील

नई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी उनके हितों के लिए लड़ाई लड़े। आपस में नहीं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की। एक सूत्र ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि कौन किस पद पर है, बल्कि लोग चाहते हैं कि कांग्रेस एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने, वंचित वर्गों के अधिकार की लड़ाई लड़े। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का उल्लेख किया और कहा कि जब कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बारे में चन्नी को फोन पर जानकारी दी, तो वह भावुक हो गए थे। बाद में चन्नी सीडब्ल्यूसी की बैठक में भावुक हो गए और कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय के एक व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सिर्फ कांग्रेस और गांधी परिवार ही दे सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनता चाहती है कि कांग्रेस उनके हितों की लड़ाई लड़े।
Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ