DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

लखीमपुर हिंसा: SKM का अल्‍टीमेटम, 11 अक्टूबर तक अजय मिश्रा को न हटाया तो...

नई दिल्ली संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने रविवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी। उसने लखीमपुर हिंसा मामले में 11 अक्टूबर तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर मोर्चा चरणबद्ध प्रदर्शन शुरू करेगा। इसके पहले एसकेएम ने कहा था कि सरकार के पास मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 11 अक्टूबर तक का समय है। ऐसा नहीं हुआ तो मोर्चा लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ चरणबद्ध प्रदर्शन शुरू करेगा। केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे 40 किसान संगठनों के संघ एसकेएम ने कहा, ‘अजय मिश्रा केंद्र सरकार के मंत्री पद पर हैं। लिहाजा, स्पष्ट रूप से न्याय के साथ समझौता हो रहा है।’ उसने कहा, ‘एसकेएम केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी देता है कि उसकी ओर से दी गई 11 अक्टूबर की समयसीमा समाप्त होने वाली है। लखीमपुर कांड में सभी दोषियों की गिरफ्तारी के साथ अजय मिश्रा की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी का इंतजार है।’ केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे को लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में शनिवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उसे लखीमपुर खीरी की जिला जेल की पृथकवास बैरक में रखा गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ