DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

ये है गहलोत की टीम के 15 नए मेंबर, तीन लेडी मिनिस्टर भी, जानिए इनके बारे में सबकुछ

जयपुरराजस्थान में कैबिनेट विस्तार को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें 15 चेहरों में से 4 चार लोग पायलट खेमे के हैं। वहीं ऐसे भी कई लोगों को शामिल किया गया है, जो पहली बार मंत्री पद पर शपथ लेंगे। नए मंत्रिमंडल में तीन महिला मंत्रियों के अलावा निर्दलीयों को भी जगह दी गई है। वहीं जातीय संतुलन को भी बनाए रखने की कोशिश की है। रिपोर्ट में जानिए सभी मंत्रियों के प्रोफाइल और पद के बारे में।

Rajasthan Cabinet Reshuffle Live : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें 15 चेहरों में से 4 चार लोग पायलट खेमे के हैं।


ये है गहलोत की टीम के 15 नए मेंबर, तीन लेडी मिनिस्टर भी, जानिए इनके बारे में सबकुछ

जयपुर

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें 15 चेहरों में से 4 चार लोग पायलट खेमे के हैं। वहीं ऐसे भी कई लोगों को शामिल किया गया है, जो पहली बार मंत्री पद पर शपथ लेंगे। नए मंत्रिमंडल में तीन महिला मंत्रियों के अलावा निर्दलीयों को भी जगह दी गई है। वहीं जातीय संतुलन को भी बनाए रखने की कोशिश की है। रिपोर्ट में जानिए सभी मंत्रियों के प्रोफाइल और पद के बारे में।



कैबिनेट
कैबिनेट


​पायलट समर्थक मुरारीलाल भी हुए निहाल
​पायलट समर्थक मुरारीलाल भी हुए निहाल

सचिन पायलट को अपना नेता बताने वाले पायलट समर्थक मुरारीलाल मीणा को भी मंत्री बनाया गया है। इनको राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया है।



​बृजेंद्र ओला , शेखावाटी के बड़े जाट नेता के तौर पर रखते हैं पहचान
​बृजेंद्र ओला , शेखावाटी के बड़े जाट नेता के तौर पर रखते हैं पहचान

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद बृजेंद्र ओला शेखावाटी संभाग में पार्टी की जगह बनाए रखने में महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर देखा जा रहे है। पायलट समर्थक ओला शेखावाटी के बड़े जाट नेता हैं।



​सियासी संकट में गहलोत के साथ, फिर खिलाफ, गुढ़ा बने मंत्री
​सियासी संकट में गहलोत के साथ, फिर खिलाफ, गुढ़ा बने मंत्री

गहलोत के खास माने जाने वाले राजेंद्र गुढ़ा भी मंत्री बनने जा रहे है। बीएसपी से कांग्रेस में शामिल हुए गुढ़ा सियासी संकट में सरकार के साथ रहे, लेकिन बीते कुछ महीनों से सरकार और पार्टी से नाराज दिख रहे थे। बड़ी बात यह है कि राजेंद्र गुढ़ा के जीजा भवंर सिंह भाटी भी पहले से भी उच्च शिक्षा मंत्री के तौर पर कैबिनेट में जगह बनाए हुए हैं।



​कैबिनेट में मुस्लिम चेहरे का प्रतिनिधित्व करेगी जाहिदा
​कैबिनेट में मुस्लिम चेहरे का प्रतिनिधित्व करेगी जाहिदा

भरतपुर के कामां क्षेत्र से आने वाली मुस्लिम प्रत्याक्षी जाहिदा को भी मंत्रिमण्डल में शामिल किया गया है। पार्टी के लिए जाहिदा महत्वपूर्ण फैक्टर के तौर पर देखी जा सकती है। वहीं लंबे समय से मुस्लिम कैंडिडेट को मंत्री पद ना देने की जो बात चल रही थी, उसे भी अब विराम मिल जाएगा।



​शकुंतला रावत भी बनीं मंत्री
​शकुंतला रावत भी बनीं मंत्री

अलवर के बानसूर सीट से आने वाली शकुंतला रावत भी मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रही है। दो बार बानसूर सीट से जीतने वाली शकुंतला पार्टी के भरोसेमंदों में से एक है।



​भजनलाल जाटव भी हुए हैं प्रमोट
​भजनलाल जाटव भी हुए हैं प्रमोट

पहले कृषि राज्य मंत्री के पद पर काम कर रहे भजनलाल जाटव को फिर से मंत्रिमण्डल में जगह मिली है। राज्य मंत्री से अब कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोट किया गया है।



​दो बार विधायक,मेघवाल कोटे से एक मंत्री
​दो बार विधायक,मेघवाल कोटे से एक मंत्री

मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन के बाद कैबिनेट में कोई दलित मंत्री नहीं है। ऐसे में गोविंद राम मेघवाल,महेंद्रजीत सिंह मालवीय और ममता भूपेश को कैबिनेट में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि मेघवाल को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग दिया जाएगा।



​डेयरी संघों में रहे सालों तक अध्यक्ष, अब बनेंगे मंत्री
​डेयरी संघों में रहे सालों तक अध्यक्ष, अब बनेंगे मंत्री

रामलाल जाट डेयरी संघों में कई सालों तक अध्यक्ष रहे है। भीलवाड़ा की माण्डल सीट से आने वाले रामलाल जाट का खुलकर समर्थन करने के चलते माना जा रहा है कि उन्हें कैबिनेट मंत्री का तोहफा दिया है।



​बीटीपी विधायकों पर आरोप लगाने वाले महेंद्रजीत सिंह मालवीय कैबिनेट में
​बीटीपी विधायकों पर आरोप लगाने वाले महेंद्रजीत सिंह मालवीय कैबिनेट में

जनजातीय क्षेत्र में बड़े चेहरे के रूप में अपनी पहचान रखने वाले महेंद्रजीत सिंह मालवीय को भी कैबिनेट में जगह मिली है। पूर्व में भी मालवीय मंत्री रह चुके है। उल्लेखनीय है कि मालवीय सियासी संकट के दौरान उस वक्त ज्यादा चर्चा में आए थे, जब उन्होंने बीटीपी विधायकों पर पैसा लगाने का आरोप लगाया था।



​विश्वेंद्र सिंह की गहलोत गुट की चर्चा के बाद फिर मंत्री
​विश्वेंद्र सिंह की गहलोत गुट की चर्चा के बाद फिर मंत्री

सियासी संकट के दौरान सचिन पायलट खेमे में दिखाई देने वाले भरतपुर राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे है। उल्लेखनीय है कि डीग कुम्हेर विधानसभा से विधायक विश्वेंद्र सिंह को लेकर गहलोत गुट में शामिल होने को लेकर चर्चा रही है। तभी से माना जा रहा था विश्वेंद्र सिंह दोबारा कैबिनेट में शामिल होंगे।



​ममता भूपेश भी भी मिला प्रमोशन
​ममता भूपेश भी भी मिला प्रमोशन

महिला राज्य मंत्री ममता भूपेश भी गहलोत टीम में जगह बनाए हुए है। वहीं अब राज्य मंत्री से प्रमोट होकर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है। एससी से आने वाले ममता भूपेश के पास पहले महिला एवं बाल विकास विभाग था।



​हेमाराम चौधरी को भी दोबारा बनाया मंत्री
​हेमाराम चौधरी को भी दोबारा बनाया मंत्री

राजस्थान कांग्रेस से वरिष्ठतम सदस्य हेमाराम चौधरी को एक बार फिर मंत्री पद दिया गया है। सियासी संकट के बाद उन्हें भी मंत्री पद से हटाया गया था।



​रमेश चंद मीणा फिर से मंत्री
​रमेश चंद मीणा फिर से मंत्री

2008 में बसपा से जीते , फिर कांग्रेस की सरकार बनने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में मंत्री बने। पायलट खेमे के बगावत के बाद मंत्री पद से बर्खास्त किया गया,



​टीकाराम जूली हुए प्रमोट
​टीकाराम जूली हुए प्रमोट

राजस्थान के अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आने वाले टीकाराम जूली राज्यमंत्री के तौर पर मंत्रिमंडल में जगह बनाए हुए थे। अब कैबिनेट विस्तार में उन्हें प्रमोट किया गया है। जूली के पास पहले श्रम विभाग की जिम्मेदारी थी।



​मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी कैबिनेट में शामिल
​मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी कैबिनेट में शामिल

राजधानी जयपुर के हवामहल विधानसभा से आने वाले विधायक डॉ महेश जोशी गहलोत खेमे के खास लोगों में शामिल है। वर्तमान में मुख्य सचेतक की भूमिका निभा रहे है। वहीं अब आगे उन्हें चिकित्सा मंत्री के तौर पर देखा जा सकता है।



Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ