DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

BJP और कांग्रेस में आज भी बराबरी का मुकाबला, 2022 में हवा किस तरफ बहेगी? चिदंबरम ने किया सवाल

नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि उपचुनावों के नतीजों से साफ है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में मुकाबला आज भी बराबरी का है। अब देखते हैं कि 2022 में क्या होता है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘विधानसभा उपचुनावों के परिणामों का एक विश्लेषण ये है। भाजपा ने सात सीट जीतीं और उसके घोषित सहयोगियों ने आठ सीट जीतीं। कांग्रेस ने आठ सीट जीतीं। गैर-भाजपा पार्टियों ने सात सीट जीतीं, जिनमें से केवल एक सीट भाजपा के एक आभासी सहयोगी, वाईएसआर कांग्रेस ने जीती और अन्य छह सीटों पर भाजपा के विरोध में खड़ी पार्टियों ने जीत हासिल की।’ चिदंबरम ने कहा, ‘बराबरी का मुकाबला आज भी हैं। 2022 में हवा किस तरफ बहेगी?’ कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसके साथ ही उसे हिमाचल प्रदेश की तीन, राजस्थान की दो, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक की एक-एक विधानसभा सीट पर भी जीत मिली है।
Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ