DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

दीवाली- छठ में घर गए हैं तो कुछ दिन रुक जाइए, दम घोंट देगी दिल्ली-एनसीआर की हवा

सीपीसीबी मॉनिटरिंग सिस्टम के अनुसार देश के 19 शहर गंभीर प्रदूषण की चपेट में हैं। इनमें से ज्यादातर शहर उत्तर भारत के बताए जा रहे हैं। देश का सबसे प्रदूषित शहर जींद है, जहां का AQI 492 दर्ज हुआ। दिल्ली नेहरू नगर का AQI 469, नोएडा सेक्टर 125 का AQI 473 है, ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क 3 में AQI 397 है।

दीवाली की छुट्टी में अगर आप अपने घर गए हुए हैं और दिल्ली-एनसीआर की तरफ वापसी करने का प्लान कर रहे हैं तो सावधान हो जाइये, यहां की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में सीजन का पहला कोहरा बुधवार को देखा गया था जहां पर विजिबिलिटी काफी लो थी। इसमें हवा में घुले प्रदूषण की मात्रा भी काफी ज्यादा थी। दीवाली के एक दिन बाद यानी आज भी सुबह से कोहरे और धुंए की मोटी चादर वातावरण में छाई हुई है। जिसकी वजह से यहां की हवा दम घोंट रही है।


Delhi NCR Weather Update: दीवाली- छठ में घर गए हैं तो कुछ दिन रुक जाइए, दम घोंट देगी दिल्ली-एनसीआर की हवा

सीपीसीबी मॉनिटरिंग सिस्टम के अनुसार देश के 19 शहर गंभीर प्रदूषण की चपेट में हैं। इनमें से ज्यादातर शहर उत्तर भारत के बताए जा रहे हैं। देश का सबसे प्रदूषित शहर जींद है, जहां का AQI 492 दर्ज हुआ। दिल्ली नेहरू नगर का AQI 469, नोएडा सेक्टर 125 का AQI 473 है, ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क 3 में AQI 397 है।



दिल्ली-एनसीआर में धुंआ और धुंध का गुबार
दिल्ली-एनसीआर में धुंआ और धुंध का गुबार

सीपीसीबी मॉनिटरिंग सिस्टम के अनुसार देश के 19 शहर गंभीर प्रदूषण की चपेट में हैं। इनमें से ज्यादातर शहर उत्तर भारत के बताए जा रहे हैं। देश का सबसे प्रदूषित शहर जींद है, जहां का AQI 492 दर्ज हुआ। दिल्ली नेहरू नगर का AQI 469, नोएडा सेक्टर 125 का AQI 473 है, ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क 3 में AQI 397 है। राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर में आज धुएं की मोटी चादर देखने को मिली। हवाओं की गति में कमी की वजह से कोहरे के साथ-साथ धुंए की मोटी चादर वातावरण में जमी हुई है। दिल्ली के दो हवाई अड्डों पर 200 से 500 मीटर की दृश्यता के साथ हल्के कोहरे की सूचना मिली।



दिल्लीः जहांगीर पुरी का हाल AQI 487
दिल्लीः जहांगीर पुरी का हाल AQI 487

राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर में आज धुएं की मोटी चादर देखने को मिली। हवाओं की गति में कमी की वजह से कोहरे के साथ-साथ धुंए की मोटी चादर वातावरण में जमी हुई है। दिल्ली के दो हवाई अड्डों पर 200 से 500 मीटर की दृश्यता के साथ हल्के कोहरे की सूचना मिली। आईजीआई पालम में सबसे कम 350 मीटर है जबकि शहर की तरफ 200 मीटर की अधिक खराब दृश्यता है।



IGI एयरपोर्ट का हाल AQI 458
IGI एयरपोर्ट का हाल AQI 458

राजधानी दिल्ली (Delhi aqi)के आस-पास के इलाकों में पराली जलाये जाने से धुएं में तेज वृद्धि होने के कारण भी धुंआ जमा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर बैन लगा रखा था मगर इसके बावजूद पटाखे जलाए गए। हालांकि हर साल की अपेक्षा से इस बार आतिशबाजी काफी हद तक कम रही लेकिन फिर भी पटाखों पर पूरी तरह से बैन नहीं लग पाया।



दिल्ली: आरके पुरम का हाल
दिल्ली: आरके पुरम का हाल

दिल्ली के आरके पुरम के हाल भी बुरे हैं। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 412 तक पहुंच गया है। यहां भी दृश्यता काफी कम है। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है।



दिल्ली अशोक विहार का हाल AQI 464
दिल्ली अशोक विहार का हाल AQI 464

IMD वेदर के मुताबिक दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि किसी भी क्षेत्र के लिए गंभीर चेतावनी या अलर्ट नहीं है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तक हो सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है। दिल्ली-एनसीआर में हवाओं का वेग कम हुआ है जिसकी वजह से 6 नवंबर तक ऐसे ही कोहरे का अनुमान लगाया गया है।



Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ