DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

निक जोनस ने शेयर किया अपना और देसी गर्ल का बेडरूम सीक्रेट

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक की शादी को लंबा समय हो चुका है, और दोनों किसी न किसी बात को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसकी वजह है कि प्रियंका और निक दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करते हैं। इतना ही नहीं ये अपना बेड रूम सिक्रेट भी शेयर करने से पिछे नहीं हटते। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब उनके पति और पॉपुलर अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए बेड रूम सीक्रेट शेयर किया है।

प्रियंका भारत से लेकर विदेशी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं, तो उनके पति भी कम नहीं हैं। उम्र में एक्ट्रेस से छोटे निक जोनस ने सिंगिंग से लेकर एक्टिंग तक भी खूब नाम कमाया है। हर साल उनके गानों के कई एलबम सामने आते हैं जो पश्चिम में काफी मशहूर हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी आकर्षण निक जोनास कुछ दिनों पहले तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में आए थे। दरअसल प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया था, पहले एक्ट्रेस का यूजरनेम 'प्रियंका चोपड़ा जोनस' था जो अब सिर्फ 'प्रियंका' हो चुका है। एक्ट्रेस का नाम बदलने पर निकयांका के फैंस दोनों के अलग होने का कयास लगाने लगे।

2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने अपने से दस साल बड़ी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से शादी की थी। दुनिया भर की पॉपुलर कपल में शुमार ये जोड़ी आए दिन खुलेआम अपने प्‍यार का इजहार करते नजर आ जाते हैं। निक ने अब प्रियंका के साथ बिताए निजी पलों का सीक्रेट शेयर किया है।

यह भी पढ़े - 'आई रियली लाइक किसिंग आलिया भट्ट': अर्जुन कपूर

बता दें कुछ समय पहले नीक जोनस ने अपने एक इंटिमेट सॉग्‍स के रिलीज के बाद जीक्‍यू मैग्जीन को एक इंटरव्यू दिया, इसी दौरान उनसे उनके सेक्स लाइफ से जुड़े सवाल किए गए, जब उनसे पूछा गया कि वो अपने बेड रूम के निजी पलों में क्या अपने इंटिमेट सॉग्‍स बजाते हैं? इसके जवाब में निक ने खुलकर बात की, उन्होंने कहा- "मेरा मानना है कि हर किसी के पास उसकी एक सेक्‍स प्‍लेलिस्‍ट होनी चाहिए। मेरी भी सेक्‍स प्‍लेलिस्‍ट है लेकिन इसमें मैं खुद के नहीं ब्लकि किसी और सिंगर्स के गानों को रखता हूं।

निक ने खुलासा किया कि वो अपने सॉग्‍स के साथ उन निजी पल में फ्री महसूस नहीं करते। वहीं प्रियंका के बारे में बात करते हुए नीक ने बताया कि प्रियंका उनके लिए काफी इंपॉर्टेंट हैं, उन्होंने प्रियंका से पहले किसी के लिए भी कुछ भी प्ले नहीं किया था। नीक ने आगे कहा कि प्रियंका और वो एक दूसरे के काम को भी काफी अहमियत देते हैं, हम एक दूसरे के लिए काम की तारीफ करने के लिए पसंद न आने पर बैड रिव्यू देने का भी काम करते हैं।

यह भी पढ़े - नोरा फतेही दूल्हे में होनी चाहिए सिर्फ ये एक खासियत, क्या आप इस लायाक?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sKq2w3
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ