DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, मांडविया आज करेंगे 5 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक

नई दिल्लीकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोविड मामलों में तीव्र बढ़ोतरी के बीच स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को पांच राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संवाद करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र एवं केंद्रशासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली एवं दमन और दीव के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ डिजिटल माध्यम से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री ने देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए रविवार को एक बैठक की अध्यक्षता की। देश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से इस महामारी के मामले बढ़ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी किये गये आंकड़े के अनुसार कोरोना वायरस के 1,59,632 नये मामले सामने आये हैं जो 224 दिनों में सर्वाधिक है। देश में फिलहाल 5,90,611 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं जो 197 दिनों में सर्वाधिक है। पिछले साल 29 मई को भारत में एक दिन में 1,65,553 मामले सामने आये थे।
Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ