DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

भगवंत मान ने किया 80 से अधिक सीटें जीतने दावा, चन्नी बोले- 10 मार्च का करें इंतजार

चंडीगढ़: पंजाब चुनाव के नतीजे आने से पहले एग्जिट पोल में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। कई एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया गया है। अगर एग्जिट पोल वाकई नतीजे में बदलते हैं तो आम आदमी पार्टी पहली बार दिल्ली के बाद किसी राज्य में सरकार बनाने में सक्षम होगी। एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस को हताशा लगी है जिसके कई कारण बताए जा रहे हैं। एग्जिट पोल के नतीजों पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और AAP के सीएम फेस भगवंत मान ने क्या कहा, जानिए- 'इंतजार कीजिए 10 मार्च का'पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी। सीएम चन्नी सीधे तौर पर किसी भी तरह के बयान से बचते नजर आए। उन्होंने कहा, 'अब ये बक्से ही बताएंगे कि क्या होना है तो इंतजार कीजिए 10 मार्च तक, जब नतीजे सामने आएंगे।' दरअसल चरणजीत सिंह चन्नी ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। गृहमंत्री के आवास से बाहर निकलते वक्त मीडिया ने उनसे सवाल किया। 'हम 80 से अधिक सीटें जीत रहे हैं'AAP के सीएम फेस भगवंत मान ने कहा कि 10 तारीख को पंजाब के नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में होंगे। उन्होंने आगे कहा, 'अगले 5 वर्षों के लिए अपने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के भविष्य की बागडोर किसके हाथों में रखेंगे, इसका जनादेश मशीनों (EVM) में बंद है। 10 मार्च को नतीजे आएंगे, हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करेंगे।' भगवंत मान ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी 80 से अधिक सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा, 'हमें 80 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। वे (बाकी दल जिन्होंने पंजाब का चुनाव लड़ा था) बैठकर आपस में हिसाब कर सकते हैं।' 'पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया' आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा एग्जिट पोल के नतीजों से काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया, 'एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया है। उन्होंने केजरीवाल शासन के मॉडल को अपनाया है और उन्होंने सभी पारंपरिक राजनीतिक दलों को खारिज कर दिया है जिन्होंने इतने सालों से पंजाब को लूटा है। AAP को प्रचंड बहुमत मिलेगी।' 'एग्जिट पोल को अहमियत नहीं देता अकाली दल'अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा का कहना है कि एग्जिट पोल के नतीजे गलत होते हैं। उन्होंने कहा,'शिरोमणि अकाली दल ने कभी भी ओपिनियन और एग्जिट पोल को अहमियत नहीं दी। हमने हमेशा देखा कि यह सारे आंकड़े गलत होते हैं 2012, 2017 और अब भी यही होने वाला है... जब आखिरी नतीजे आएंगे तब पार्टी मीटिंग में गठबंधन के बारे में फैसला लिया जाएगा।'
Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ