DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

टाइट सिक्योरिटी के बीच मुंबई लौटे Salman Khan, लोगों ने कहा - 'फिर गन का क्या करोगे?'

सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' और 'टाइगर 3' को लेकर बिजी चल रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान कई तरह के इवेंट्स का भी हिस्सा रहते हैं। साथ ही वो इन दिनों मिली धमकी को लेकर भी काफी सुर्खियों में थे, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के कमिश्नर ऑफिस में अपनी सिक्योरिटी के लिए गन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था, जो उनको मिल चुका है। इसी बीच सलमान दुंबई से मुंबई लोटे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उनके साथ टाइट सिक्योरिटी देखने को मिली। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो में उनके साथ काफी संख्या में सिक्योरिटी को देखा जा सकता है। साथ ही उनके वीडियो पर उनके फैंस कमेंट्स कर उनकी जान की रक्षा कर रहे हैं। वायरल वीडियो में सलमान खान ग्रे शर्ट और ब्लैक पैंट में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. सलमान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहे हैं और साथ ही कई पुलिस वाले भी नजर आ रहे हैं।

बेहद हाई सिक्योरिटी के बीच सलमान खान एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं. वीडियो देखने के बाद इतना तो साफ पता चलता है कि सलमान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस भी काफी अलर्ट हो गई है। एक्टर की सिक्योरिटी में कोई लापरवाही नहीं करना चाहती है। सलमान के फैंस उनके इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा 'फियरलेस टाइगर'।

यह भी पढ़ें: Rekha के साथ हमेशा नजर आने वाली एक महिला का क्या है राज, एक्ट्रेस की जेठानी ने लगाए थे रोमांटिक रिश्ते होने के आरोप


वहीं दूसरे फैन ने लिखा 'भाई का अलग ही स्वैग है'। साथ ही सलमान के फैंस उनकी लंबी उम्र की दुआएं कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा 'अल्लाह आपको लंबी उम्र दे और अपनी हिफाजत में रखे'। मई में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद सलमान खान के पिता सलीम खान को एक खत मिला था, जिसमें उनको जान से मारने की धमकी दी गई थी।

लेटर में लिखा था 'तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा होगा', जिसके बाद सलमान खान की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई थी। मुंबई पुलिस ने सलमान को हथियार का लाइसेंस भी जारी कर दिया है। बता दें कि सलमान ने धमकी मिलने के बाद लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। सलमान की इस रिक्वेस्ट को मुंबई पुलिस ने DCP जोन 9 को फॉरवर्ड किया था। जोनल DCP की तरफ से अप्रूवल मिलने के बाद सलमान को लाइसेंस इश्यू किया गया।

यह भी पढ़ें: जब Deepika Padukone को आने लगे थे खुदकुशी के ख्याल, क्या प्यार में मिला धोखा था इसकी वजह?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/v1N09Ec
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ