DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच कुछ गड़बड़? एक्टर ने कहा- 'मैं और दीपिका...'

दीपिका पादुकोंण और रणवीर बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। दीपिका और रणवीर जहां भी साथ में जाते हैं वहां चार चांद लगा देते हैं। दोनों को साथ में देखकर फैंस को भी अच्छा लगता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से रणवीर और दीपिका के संबंधों के बारे में कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे फैंस परेशान हैं। अब रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है , जिसमें उन्होंने अपने और दीपिका के रिश्ते पर खुलकर बात की।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone and Ranveer Singh) ने 2018 में 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी की थी। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस शादी से फैंस काफी खुश हुए थे, लेकिन बीच में आई अलगाव की खबरों ने सबका दिल तोड़ दिया था।

अब रणवीर के इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर अपने रिश्ते को लेकर बात करते दिख रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर कहते हैं 'भगवान शुक्र है... हम मिले और 2012 में डेट करना शुरू किया और 2022 तक कर रहे है। मैं और दीपिका तभी से साथ में हैं।'

यह भी पढ़ें- पहले सीरीयल में शाहरुख खान को मिला था पेड़ पर कौवे गिनने का काम

इस पर दीपिका ने जबाव दिया था कि पहली बार मेरे एक एजेंट से इन्हें (रणवीर) को लेकर डिस्कशन हुआ था। जिसको उनका काम बहुत पसंद था और उसने मुझसे कहा कि देखना ये लड़का एक दिन बहुत बड़ा स्टार बनेगा। इस पर दीपिका ने हैरान होते हुए कहा था 'सच में?? मुझे ऐसा नहीं लगता। उस समय मुझे लगा था कि ये मेरे टाइप का नहीं है।

वहीं, दीपिका ये फिल्म देखने के बाद एक रेस्टोरेंट में रणवीर से मिलीं तो उन्होंने पूछा था कि वो दिल्ली से मुंबई कैसे आए। रणवीर की अदाकारी को देख दीपिका काफी इंप्रेस हो चुकी थीं। दीपिका ने बताया था कि फिल्म में रणवीर की परफॉर्मेंस बेहद खूबसूरत थी। वहीं, रणवीर ने भी बताया कि जब उन्होंने दीपिका को पहली बार देखा तो वो उन्हें देखते रह गए थे। उन्हें लगा था कि आखिर कोई कैसे इतना शानदार दिख सकता है।

यह भी पढ़ें- अनन्या पांडे की अचानक बढ़ी हाइट को देख भौचक्के रह गए लोग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eykGsjU
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ