DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

32 से 55 इंच साइज़ में आते हैं ये बेस्ट Smart TV, कीमत 8499 रुपये से शुरू

 

इन दिनों क्रिकेट वर्ल्ड कप और वेबसीरीज/फिल्मों का मज़ा लोग खूब उठा रहे हैं। लेकिन इनका असली मज़ा तो स्मार्ट LED TV पर ही मिलता है। वैसे भी आजकल कम बजट में काफी अच्छे मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं। आप बजट और जरूरत के हिसाब से मॉडल का चुनाव कर सकते हैं। अगर अप भी इन दिनों एक नया और बेहतरीन स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं जोकि 32 इंच से लेकर 55 इंच तक के साइज़ में उपलब्ध है। आइये जानते हैं....

Westinghouse LED TV 32 इंच साइ

  • कीमत: 8499 रुपये

 

32 इंच के साइज़ में आप Westinghouse ब्रांड के बारे में विचार कर सकते हैं। कंपनी का 32 इंच वाला LED TV (WH32SP17) A+ ग्रेड पैनल का इस्तेमाल किया है। यह एक HD Ready LED TV है। साउंड के लिए इसमें 2 स्पीकर दिए हैं जोकि 30W के लैस हैं। इसमें 512 एमबी रैम, 4 जीबी रोम, 3 एचडीएमआई कनेक्शन और 2 यूएसबी पोर्ट हैं कंपनी इस TV पर एक साल की वारंटी दे रही है।


इसका व्यू एंगल 178 डिग्री है जिससे आपको टीवी देखने का बेहतर अनुभव मिलता है। यह टीवी आपके घर या ऑफिस के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इस टीवी में Youtube, Prime Video, Sony Liv, Zee5 और ErosNow एप्स पहले ही इंस्टाल है और Google Play Store के आप अन्य एप्स को भी इंस्टाल कर सकते हैं। आप अमेजन इंडिया पर इस LED TV को सिर्फ 8499रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी इस टीवी पर आपको एक साल की वारंटी दे रही है।

Sony Bravia Google TV 32 इंच साइज़

  • कीमत: 26,990 रुपये

32 इंच के स्क्रीन साइज़ में आप Sony Bravia Google TV (मॉडल: KD-32W830K) के बारे में विचार कर सकते हैं। यह एक HD टीवी है। इसमें अलग डिस्प्ले 60 हर्ट्ज़ और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB और 3 HDMI पोर्ट्स लगे हैं। इसमें आप हार्ड ड्राइव भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 20W के साथ 2 स्पीकर्स लगे हैं। इस टीवी का लुक प्रीमियम है।

यह टीवी नेटफ्लिक्स, ज़ी5, होइचोई, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो, वूट, सोनीलिव, डिज़नी + हॉटस्टार, और कई अन्य इंटरनेट सेवाओं को सपोर्ट करता है। यह कुल 3 एचडीएमआई पोर्ट के साथ आता है।

 

Oneplus TV 43 Y1S Pro

  • कीमत: 29,999 रुपये

हाल ही में OnePlus TV 43 Y1S Pro स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च हुआ है। इस नए मॉडल की कीमत 29,999 रुपये रखी है। OnePlus TV 43 Y1S Pro स्मार्ट टीवी दिखने में काफी प्रीमियम फील देता है। यह 43 इंच स्क्रीन साइज़ में आता है जोकि 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ है, यह एक 10 बिट की डिस्प्ले है जो 1 बिलियन कलर्स दिखाने में सक्षम है। यह नया टीवी HDR 10, HLG और HDR10+ को फॉर्मेट सपोर्ट करता है। इसकी डिस्प्ले क्वालिटी को ऑप्टिमाइज करने के लिए गामा इंजन को इसमें जोड़ा गया है।


इतना ही नहीं इस टीवी में डायनामिक कॉन्ट्रास्ट, MEMC और कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।ऑडियो के लिए डॉल्बी ऑडियो के साथ 24W के दो स्पीकर्स दिए हैं। इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। यह टीवी Amazon Prime Video के अलावा Netflix और यूट्यूब जैसे ऐप्स सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफ़ोन, पावरफुल प्रोसेसर के साथ हैवी बैटरी का मिलेगा साथ

Blaupunkt Google QLED TV 55 इंच साइज़

  • कीमत: 44,999 रुपये

QLED TV सेगमेंट में Blaupunkt ने नए मॉडल पेश किये हैं। Blaupunkt Google QLED TV 55 इंच वाला मॉडल आप चुन सकते हैं। बेहतर साउंड के लिए इसमें डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल प्लस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह टीवी बेजललेस हैं और फ्रेम को काफी पतला मिल जाता है। परफॉरमेंस स्मूथ मिले इसके लिए इनमें 2GB रैम और 16GB की स्टोरेज मिल जाती है। इसमें 360 डिग्री साउंड एक्सपेरियंस का भी दावा किया है। यह मॉडल गूगल वॉयस कंट्रोल और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट देता है।


इस स्मार्ट टीवी में 4 स्पीकर्स दिए गए हैं जो 60 W का साउंड देने में सक्षम है। कनेक्टिवटी के मामले में ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड Wifi और डिजिटल नॉइज़ फिल्टर जैसे फीचर्स भी मिल जाएंगे। Blaupunkt QLED TV 55 इंच की ब्राइटनेस 550 निट्स मिलेगी। इसके अलावा आपको इनमें Netflix, Prime, Youtube, Google Play के लिए अलग से कीज भी मिल जाएंगे।

 

Samsung 55 इंच UHD TV

  • कीमत: 46,999

55 इंच साइज़ में आप Samsung नियो सीरीज अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी देख सकते हैं, इसकी कीमत 46,999 रुपये है। यह TV 50 हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट के साथ क्रिस्टल 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) का रिज़ॉल्यूशन देता है। इसमें सेट टॉप बॉक्स को जोड़ने के लिए कनेक्टिविटी पोर्ट 3 एचडीएमआई, ब्लू-रे स्पीकर या एक गेमिंग कंसोल और हार्ड ड्राइव या अन्य यूएसबी उपकरणों को जोड़ने के लिए 1 यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। सैमसंग टीवी हमेशा अल्ट्रा एचडी (4k) एलईडी पैनल के परफेक्ट डिस्प्ले के साथ आते हैं जिसमें वन बिलियन कलर्स, न्यू बेज़ल-लेस डिज़ाइन, एचडीआर 10+ सपोर्ट, परकोलर, मेगा कॉन्टार्स्ट, यूएचडी डिमिंग, ऑटो गेम मोड शामिल हैं। इसमें 20W के 2 स्पीकर्स दिए हैं।


इसमें स्मार्ट टीवी फीचर्स और एप्लिकेशन जैसे प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, Zee5 और अधिक, वॉयस असिस्टेंट - बिक्सबी और एलेक्सा, टैप व्यू, पीसी मोड, यूनिवर्सल गाइड, वेब ब्राउजर और स्क्रीन मिररिंग शामिल हो सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Lv6GRng
via source patrika.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ