DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

ईस्टर पर प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ किया सेलिब्रेशन, शेयर की प्यारी तस्वीरें

Priyanka Chopra Celebrates Easter: देश विदेश में मशहूर बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी संग मनाया ईस्टर का त्योहार। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी मालती मैरी के साथ लाजवाब तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखकर कोई भी अपना दिल हार बैठेगा। आपको बता दें कि मालती ने इस साल पहली बार ईस्टर सेलिब्रेट किया है।वहीं एक्ट्रेस ने बेटी के ईस्टर सेलिब्रेशन से कई प्यारी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों का दिल जीत लिया है। प्रियंका की नन्ही परी और खुद प्रियंका येलो कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। जब से एक्ट्रेस ने अपनी और बेटी मालती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं तभी से उनके चाहने वालों के मैसेजेस की बाढ़ आ गई है। हर कोई प्रियंका और मालती की तारीफों के पुल बांध रहा है। इस खास मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टा पर मालती मैरी के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर करके लोगों का दिल फिर से जीत लिया है।


ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है और अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट पर भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी के साथ प्रियंका लगातार अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की प्यारी तस्वीरें भी शेयर करती रहती है। इस साल अपना पहला ईस्टर सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टा पर मालती मैरी के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में मालती अपनी मॉम प्रियंका के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मालती ने व्हाइट टीशर्ट पहनी है जिस पर मालती मैरी फर्स्ट ईस्टर लिखा हुआ है। इस फोटो में प्रियंका मालती को पकड़े हुए नजर आ रही हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने बेटी के साथ नाइट सूट में ट्विनिंग की है और वे मालती को गोद में लिए हुए बाथरूम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में मालती अकेले बैठी हुई हैं और कुछ हाथ में लिए हुए नजर आ रही हैं जबकि आखिरी तस्वीर में मालती अपने लॉन में सोफे पर बैठकर डॉग्स के साथ खेल रही है। यह सभी तस्वीरें बेहद ही प्यारी हैं।


प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ईस्टर संडे'। वहीं एक्ट्रेस की बेटी की क्यूट तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इससे पहले भी प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फ्लॉवर हेयर बैंड लगाए व्हाइट एंड येलो आउटफिट पहने हुए मालती की क्यूट तस्वीर शेयर की थी। फोटो में मालती बहुत सारे फूलों से घिरी हुई नजर आ रही थी। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं'। प्रियंका ने हाल ही में बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ इंडिया आई थी। उन्हें पहले मुंबई में एनएमएसीसी इवेंट में निक के साथ शिरकत करते देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल (Citadel) के को-स्टार रिचर्ड मैडेन (richard madden) के साथ इसका प्रमोशन किया था। प्रियंका इस स्पाई थ्रिलर में एक स्पाई एजेंट नादिया की भूमिका निभा रही हैं। यह 28 अप्रेल को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। प्रियंका अपने इंडिया ट्रिप के दौरान बेटी संग देसी लुक में सिद्धिविनायक मंदिर भी दर्शन करने के लिए पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें: Free Movies On OTT इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फौरन फ्री में देखें ये रोमांटिक मूवी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/opb26ec
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ