DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग कैसे होगी? 5 वीडियो जो आपको ISRO का पूरा मिशन समझा देंगे

भारत का चंद्रयान-3 अगले सप्ताह बुधवार (23 अगस्‍त) को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। सब कुछ ठीक रहा तो फौरन ही यह अपने काम में लग जाएगा। चंद्रयान-3 को बड़े प्यार से चांद पर उतारने की जिम्‍मेदार लैंडर 'विक्रम' की है। इसके बाद रोवर 'प्रज्ञान' का मिशन शुरू होगा। चंद्रमा की जमीन पर चलते हुए चंद्रयान-3 का रोवर धरती के इकलौते प्राकृतिक उपग्रह के बारे में अहम डेटा जुटाएगा। चंद्रयान-3 से पहले चंद्रमा पर रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट भी पहुंच रहा है। हालांकि, लूना-25 में रोवर नहीं है। रूसी मिशन के चलते चंद्रयान-3 को अपना काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के बारे में एनिमेशन वीडियो बनाया था। इसमें समझाया गया है कि चंद्रयान-3 कैसे धरती से चांद की दूरी तय करेगा। फिर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कैसे होगी और आगे क्‍या-क्‍या होगा, पूरी प्रक्रिया समझ‍िए। Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ