DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

प्रज्ञान ने पार की पहली बाधा, विक्रम ने बताया चांद का टेम्प्रेचर... चंद्रयान-3 पर 5 बड़े अपडेट्स देखिए

Chandrayaan 3 Update: चंद्रयान-3 मिशन सही ट्रैक पर है। इसरो के अनुसार, प्रज्ञान रोवर ने चांद पर पहली बाधा पार कर ली है। रोवर ने करीब 100 मिलीमीटर के क्रेटर को क्रॉस किया। चंद्रयान-3 मिशन के प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर पी वीरमुथुवेल ने बताया कि प्रज्ञान को अभी चांद पर कई चुनौतियों का सामना करना है। ISRO ने रविवार को विक्रम लैंडर पर लगे ChaSTE मॉड्यूल का डेटा रिलीज किया है। इसने चांद की सतह और गहराई में जाने पर तापमान में अंतर समझाया। पता चला कि चांद की सतह का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस है। 8cm गहराई में जाने पर तापमान -10 डिग्री तक गिर जाता है। वहीं, ISRO चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि चांद की वैसी तस्‍वीर किसी के पास नहीं, जो हमारे पास है। उन्होंने चेताया कि जरा सी चूक से मिशन फेल हो सकता है। इसरो प्रमुख ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का नाम 'शिवशक्ति' रखे जाने में कोई बुराई नहीं देखी। चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े 5 बड़े अपडेट जानिए। Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ