DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

​देखो मैं कहां हूं! चांद की झलक दिखला अपने चंद्रयान-3 ने भारतीयों को भेजा है संदेशा​

नई दिल्ली: दूधिया रोशनी से नहाया चांद... हां, चंदा मामा की वो तस्वीर देखी आपने। रात से ही सोशल मीडिया पर चर्चा है। पूरा देश गर्व कर रहा है। अपने चंद्रयान-3 ने बड़ी दूर से संदेशा भेजा है। अगर वह बोल पता तो कहता, 'देखो मैं कहां तक पहुंचा हूं।' चांद को निहारते, उसके चारों तरफ चक्कर लगाते अपने यान ने भारतीयों के दिलों की धड़कनें बढ़ाने वाला अवसर दिया है। अब तो उसके चांद पर उतरने का इंतजार है। इसरो ने चांद के चक्कर लगाते हुए चंद्रयान से वीडियो भेजा है। 45 सेकेंड के वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं। आगे बढ़ने से पहले आप भी वीडियो देखिए और गर्व महसूस कीजिए। Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ