DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

चंदा मामा के पास लंबा टिकेगा चंद्रयान, लैंडिंग से पहले भारतीयों के लिए आई खुशखबरी​

नई दिल्ली: चंदा मामा से मिलने को अपना चंद्रयान-3 बेकरार है। बीती रात जब हम सो रहे थे अपने विक्रम लैंडर ने चांद की तरफ एक और कदम बढ़ाया। धीरे-धीरे वह चांद की सतह के करीब जा रहा है। 23 अगस्त की शाम का इंतजार करने के साथ ही प्रार्थना कीजिए, भारत चांद पर होगा। इस बीच, विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग से ठीक पहले चंद्रयान-3 से गुड न्यूज आई है। जी हां, प्रॉपल्शन मॉड्यूल में 150 किग्रा से ज्यादा ईंधन बचा है। वही मॉड्यूल जिससे विक्रम लैंडर कुछ घंटे पहले अलग हुआ। पहले यह माना गया था कि यह तीन से छह महीने तक काम कर पाएगा लेकिन अब इसके कई वर्षों तक काम करते रहने की संभावना है। इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने ​हमारे सहयोगी अखबार TOI को बताया कि प्रॉपल्शन मॉड्यूल के पास काफी ईंधन बचा है, जो हमारी उम्मीद से भी ज्यादा है। इसकी वजह यह है कि चांद के रास्ते में सब कुछ नॉर्मल रहा। किसी तरह की आपात स्थिति या करेक्शन की जरूरत नहीं पड़ी जिसमें ईंधन ज्यादा खर्च होता। इसरो चीफ ने कन्फर्म किया है कि अभी 150+ किग्रा ईंधन बचा है। 14 जुलाई को लॉन्च के समय प्रॉपल्शन मॉड्यूल में 1,696.4 किग्रा ईंधन लोड किया गया था। 15 जुलाई से 17 अगस्त के बीच उसने धरती की कक्षा में पांच मैनूअर पूरे किए, चांद की कक्षा में भी पांच प्रक्रियाएं पूरी की गईं। इसके बाद वह लैंडर से अलग हुआ। Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ