DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

शिवशक्ति और तिरंगा पॉइंट क्‍या हैं? चांद पर ये दो जगहें भारत की पहचान, सब कुछ जानिए

भारत अब चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंच चुका है। एक परिपाटी सी है कि अंतरिक्ष में इंसान जहां जाता है, उस जगह को कोई नाम दे देता है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने जहां पर कदम रखे, उस जगह का नामकरण हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को 'शिवशक्ति' नाम दिया। वह ISRO के वैज्ञानिकों से मुखातिब थे जिन्होंने भारत को चांद तक पहुंचाया। रूंधे गले से पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को सैल्यूट करते हुए कहा क‍ि चंद्रयान महाअभियान सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सफलता है। पीएम ने चंद्रयान-2 के इम्पैक्ट पॉंइंट को भी एक नाम दिया। अब उसे 'तिरंगा' के नाम से जाना जाएगा। 2019 में यहीं पर चंद्रयान-3 का लैंडर क्रैश हो गया था। बाद में उसकी लोकेशन का पता लगा। चांद पर मौजूद 'शिवशक्ति' और 'तिरंगा' पॉइंट कहां हैं, उनके बारे में अब तक हमारे पास कितनी जानकारी है, जानिए। Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ