DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

पिछली सरकारों को ISRO पर नहीं था ​भरोसा... कौन हैं 'रॉकेट्री' में दिखे सफेद बाल वाले नंबी, PM मोदी को दे रहे सारा क्रेडिट

नई दिल्ली: चांद पर भारत के पहुंचने के बाद ISRO की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। एक और शख्स है जिसे आप मीडिया और सोशल मीडिया में काफी देख रहे होंगे। बाल और दाढ़ी सफेद हो चुकी है। आंखों के सामने चश्मा है, चेहरे पर मुस्कान लिए इस शख्स की पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा हो रही है। शायद आप समझ गए हों! जी हां, हम इसरो के साइंटिस्ट रहे नंबी नारायणन की बात कर रहे हैं। चंद्रयान-3 की सफलता पर उन्होंने कहा कि हमने जो हासिल किया है वह अविश्वसनीय है। चंद्रयान-2 की विफलता पर ध्यान दिया गया, सुधारा गया और नतीजा हमारे सामने हैं। इसी दौरान फिल्म जगत में भी उनका नाम गूंजने लगा। दरअसल, चांद पर विक्रम लैंडर के उतरने के ठीक बाद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। दिलचस्प है कि उसी 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया जो नंबी नारायणन के जीवन पर बनी है। फिल्म में आर. माधवन ने नंबी की भूमिका निभाई है। बात यहीं तक नहीं रुकी। अब भाजपा ने नंबी के एक इंटरव्यू का हिस्सा शेयर कर सियासी जगत में खलबली मचा दी है। इस इंटरव्यू में नंबी कहते हैं कि इसरो के शुरुआती वर्षों में पिछली सरकारों (कांग्रेस) ने पर्याप्त फंड का आवंटन नहीं किया। उन्होंने यहां तक कह दिया सरकार को तब इसरो पर भरोसा ही नहीं था। ऐसे में बहुत से लोग नंबी के बारे में जानना चाहते हैं कि इसरो में उन्होंने क्या योगदान दिया था और बाद में किस आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पीएम मोदी के बारे में भी कुछ ऐसा कहा, जो कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को चुभ रहा होगा। Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ