DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

जिस वीडियो को फ्रांस में राफेल के विदाई समारोह का बताकर शेयर किया जा रहा, वह असल में इटली का है

क्या वायरल : एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें तीन रंगों का धुआं छोड़ते विमान दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि फ्रांस ने भारत में राफेल फाइटर जेट भेजते समय धूम-धाम से राफेल को विदाई दी थी। यह वीडियो उसी विदाई का है।

  • 29 जुलाई को 5 राफेल फाइटर जेट की पहली खेप भारत पहुंची। राफेल डील भारत और फ्रांस के बीच सितंबर 2016 में हुई थी। भारतीय वायुसेना को इसके तहत 36 अत्याधुनिक लड़ाकू विमान मिलेंगे। राफेल के भारत आने के बाद से ही इससे जुड़ी कई भ्रामक फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो

दावे से जुड़े ट्वीट

फेसबुक पर भी इस वीडियो को फ्रांस में राफेल के विदाई समारोह का बताकर शेयर किया जा रहा है

फैक्ट चेक पड़ताल

  • जब राफेल फाइटर जेट भारत के लिए निकल रहे थे। उस समय फ्रांस में भारत के दूतावास ने कुछ वीडियो जारी किए थे। हमने यह सारे वीडियो देखे। इनमें से कोई भी ऐसा वीडियो नहीं मिला, जिसमें तीन रंगों का धुआं छोड़ते कोई विमान दिख रहे हों।
  • वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से यूट्यूब पर हमें इससे मिलता-जुलता वीडियो मिला। यहां इस वीडियो को 26 मई, 2020 को अपलोड किया गया है। जाहिर है चूंकि वीडियो दो माह से ज्यादा पुराना है। इसलिए इसका भारत में राफेल आने से कोई संबंध नहीं है। क्योंकि भारत में राफेल 29 जुलाई को आए हैं।
  • पड़ताल के दौरान ही हमें libe.ma नाम की वेबसाइट पर एक खबर मिली। खबर में उसी घटना का एक फोटो है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इमारत भी वही है और वही तीन रंगों का धुआं छोड़ते विमान। खबर से पता चलता है कि यह फोटो इटली की सिविल एंड मिलिट्री परेड का है।
  • एक अन्य न्यूज वेबसाइट पर 2 जून, 2020 को छपी खबर से यह पुष्टि होती है कि इटली ने कोरोना विक्टिम्स को ट्रिब्यूट देते हुए रिपब्लिक डे की परेड का आयोजन किया था। और इस दौरान इटली की वायुसेना के विमानों ने हरे, सफेद और लाल रंग का धुआं छोड़कर कोरोना विक्टिम्स को ट्रिब्यूट दिया था।
  • वीडियो में जो इमारत दिख रही है। उसका नाम है Venice plaza। यह इमारत इटली के रोम में स्थित है। जाहिर है वीडियो का फ्रांस से कोई संबंध ही नहीं है।
  • इटली का झंडा भी तीन रंगों का है। भारत की ही तरह। लेकिन, यहां सफेद और हरे के अलावा तीसरा रंग लाल है। वीडियो को ध्यान से देखने पर समझ आता है कि इन्हीं तीन रंगों का धुआं आसमान में उड़ रहा है।

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर फ्रांस का बताया जा रहा वीडियो असल में इटली का है। इसका राफेल फाइटर जेट के भारत आने से कोई संबंध नहीं है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Fact Check : Video of Italy's Republic Day parade being shared as Rafale farewell in France
Source http://bhaskar.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ