DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

भगवान राम और मां सीता की कुलदेवी और गणेश जी की पूजा के साथ मंदिर का भूमि पूजन शुरू, तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी भी पहुंचे

500 सालों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आ गई है। सोमवार को गणेश जी की पूजा के साथ तीन दिन का अनुष्ठान शुरू हुआ। इसके बाद माता सीता की कुलदेवी छोटी देव काली और भगवान राम की कुलदेवी बड़ी देव काली की पूजा की गई। अयोध्या और बनारस के 21 पंडित गणेश पूजा करा रहे हैं। यहां हर तरफ राम नाम की गूंज है।

5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र सीता जी की कुलदेवी छोटी देवी काली की पूजा करते हुए।

सीता जी मायके से लाई थीं कुलदेवी की प्रतिमा

मान्यता है कि जनकपुर में विवाह के बाद जब माता सीता अयोध्या आईं तो अपनी कुलदेवी की प्रतिमा भी साथ लाई थीं। उन्होंने राम जन्मभूमि के पास ही इनकी स्थापना की थी। इसी तरह बेनीगंज में बड़ी देव काली का मंदिर है। मान्यता है कि, महाराज सुदर्शन ने द्वापर युग में इसे स्थापित किया था।

भगवान श्रीराम की कुलदेवी बड़ी देव काली की आरती उतारते मंदिर ट्रस्ट के सदस्य।

प्रधानमंत्री पहले हनुमानजी का आशीर्वाद लेंगे

मंगलवार को अयोध्या में राम अर्चना कार्यक्रम हनुमानगढ़ी में सुबह 8 बजे से शुरू होगा। यहां सालभर में एक बार होने वाली निशान पूजा भी होगी। इसके बाद 5 अगस्त को राम जन्मभूमि में भगवान राम के मंदिर की नींव रखी जाएगी। प्रधानमंत्री अयोध्या में सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे। जहां वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंदिर में विशेष पूजा करेंगे।

हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी मधुवन दास ने बताया कि बिना हनुमान को साथ लिए राम का कोई काम शुरू नहीं हो सकता है। इसलिए, मोदी और योगी हनुमानगढ़ी पर विशेष पूजा के लिए आ रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सांस्कृतिक इकाई संस्कार भारती ने मिट्टी के 5100 घड़ों को कलात्मक ढंग से सजाया है। इन्हें समारोह स्थल की आेर जाने वाले मार्ग पर रखा जाएगा।

अयोध्या मार्ग पर रखे जाएंगे रंग बिरंगे घड़े

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सांस्कृतिक इकाई संस्कार भारती मिट्टी के 5100 घड़ों को कलात्मक ढंग से सजा रही है। इनमें रंग, कपड़े, गोटे, आम के पत्तों और दीपों से सजाया जा हरा है। यह घड़े साकेत महाविद्यालय से गुजरने वाले अयोध्या मार्ग पर लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी भी अयोध्या पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को अयोध्या पहुंच गए। वे कल ही आने वाले थे, लेकिन राज्य की कैबिनेट मंत्री कमल रानी के निधन के कारण उन्होंने अपना दौरा टाल दिया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो छोटी देवकाली मंदिर की है। कहा जाता है कि छोटी देवी काली को माता सीता अपने मायके से लाई थीं।
Source http://bhaskar.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ