अमिताभ बच्चन ने 77 साल की उम्र में एक नेक पहल करते हुए अंगदान करने का संकल्प लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने मंगलवार देर रात ट्वीट कर दी। उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया है, उनके कोट पर हरे रंग का रिबन लगा है, जो कि अंगदान के संकल्प का प्रतीक है।
बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं अंगदान का संकल्प ले चुका हूं...इसकी पवित्रता दिखाने के लिए हरे रंग का रिबन लगाया है।"
T 3675 - I am a pledged ORGAN DONOR .. I wear the green ribbon of its sanctity !!🙏 pic.twitter.com/EIxUJzkGU6
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 29, 2020
रोजाना 15 घंटे काम कर रहे
अमिताभ ने बुधवार सुबह एक दूसरे ट्वीट में बताया कि वे पेंगोलिन मास्क पहनकर काम पर जा रहे हैं और रोजाना 15 घंटे काम कर रहे हैं। इस ट्वीट के साथ भी उन्होंने अपना एक फोटो शेयर किया। अमिताभ इन दिनों केबीसी के नए सीजन में नजर आ रहे हैं।
T 3676 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 30, 2020
चले हम भैया , काम पे ,
पहने Pangolin mask ,
पंद्रह घंटे , काम है करना ,
यही है अपना task !! 🙏🙏🙏👊✊ pic.twitter.com/ER025PPujl
एक दिन 4 फिल्मों की शूटिंग की थी
अमिताभ भले ही 77 साल हो गए हों, लेकिन इस उम्र और कोरोना दौर के बावजूद वे बेहद सक्रिय हैं। 13 सितंबर को लिखे अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा था, "काम के लिए सबसे अच्छे दिन वे होते हैं, जब बाकी सब आराम कर रहे होते हैं। रविवार। 4 फिल्में, 3 शॉर्ट फिल्में, 6 क्रोमा शूट, स्टिल के 2 सेट। जी हां।"
सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही
अमिताभ के अंगदान करने के फैसले के बारे में जानकारी मिलने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की। कई लोगों ने अपना सर्टिफिकेट शेयर करते हुए बताया कि वे भी अंगदान का संकल्प ले चुके हैं।
You are really an inspiration on how to remain calm and do your job while everyone around you is engaged in unproductive hate posts and abuse.🙏🏼👍👌 pic.twitter.com/pnYbbw94iE
— 💖👑*शहज़ादी*👑💖 (@icute__princess) September 30, 2020
I am a proud organ and tissue doner inspired by you sir. #ABEFTeam pic.twitter.com/wRBSrnwzwf
— Prakash Tailor #ABEFTeam🇨🇦 (@twittdaddy25) September 29, 2020
An example must follow. Gid prolong your life. stay blessed .🌹❤️🙏🏼🙏🏼🙏🏼 admiration , respect lots of love pic.twitter.com/AlRHLu8h2d
— Rasha fouad 🌹 (@Ashabachchan) September 29, 2020
Love. pic.twitter.com/U91VExmkSQ
— Moses Sapir (@MosesSapir) September 29, 2020
Gurudev @SrBachchan Sir
— THUGS OF Amitabh Bachchan 🇮🇳 (@prashantkawadia) September 29, 2020
I AM AN ORGAN DONOR
3 years back donated all organs of my body#KBC12 pic.twitter.com/FjjIOXNKNy
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें Source http://bhaskar.com
0 टिप्पणियाँ