DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

Virat Kohli ने पिता बनते ही ट्विटर पर किया ये काम, अनुष्का और बेटी के लिए दिल छू लेने वाली बात

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही में एक बेटी की जन्म दिया है। दोनों ने उनकी प्राइवेसी बरकरार रखने को कहा था जिसके बाद सोशल मीडिया (social media) पर उनके नए बच्चे को लेकर खबर कम ही नजर आती है। विराट कोहली (Virat Kohli) ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी थी कि वो और अनुष्का एक बेटी के पैरेंट बन गए हैं। वहीं अब विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट का बायो बदल डाला है। जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। विराट-अनुष्का की बेटी के जन्म के बाद से ही हर कोई उन्हें देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कहा ये भी जा रहा था कि दोनों ने अपनी बेटी का नाम अनवी रखा है जो विराट और अनुष्का के नाम से मिलकर बना है।

खैर, विराट ने अपनी बायो में क्या लिखा है वो सुनकर आप भी उनकी तारीफ करने में पीछे नहीं रहेंगे। विराट ने ट्विटर पर लिखा है- प्राउड हसबैंड और फादर।

virat_kohli.png

विराट और अनुष्का इन दिनों पूरा वक्त अपने बेबी को दे रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी को सोशल मीडिया से कुछ वक्त दूर रखने का ही फैसला किया है। अनुष्का ने 11 जनवरी को एक बेटी को जन्म दिया था। जैसे ही अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया इंटरनेट पर उनकी खबरों की बाढ़ आ गई थी। यहां तक कि इंटरनेट सेंसेशन तैमूर अली खान भी ट्रेंड करने लगे थे। लोग उनका मजाक बनाने में लग गए थे कि अब तैमूर का स्टारडम खतरे में पड़ गया है।

हालांकि विराट और अनुष्का ने सभी फोटोग्राफर्स को पत्र भेजकर एक आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वो जब तक ना चाहे तब तक उनकी बेटी की कोई भी तस्वीर क्लिक नहीं की जाए। साथ ही सभी के लिए उन्होंने कई सारे गिफ्ट्स भी भेजे थे और उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखने की बात कही थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XZ92BD
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ