DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

प्रेंग्नेंट नीतू कपूर पर जब ऋषि कपूर ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

नई दिल्ली। कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना-माना खानदान है। कपूर खानदान को हिंदी सिनेमा जगत में बेहतरीन योगदान के लिए भी जाना जाता है। बीते कुछ समय से कपूर खानदान काफी परेशानियों से गुज़र रहा है। जहां बीते साल 30 अप्रैल को एक्टर ऋषि कपूर का देहांत हो गया था। वहीं कुछ समय बाद उनके भाई राजीव कपूर का भी निधन हो गया। जिसके बाद से एक्टर रणधीर कपूर परिवार में अकेले ही रह गए। वहीं कुछ समय पहले ही रणधीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसकी वजह से वह कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।

r_1.jpg

वहीं हाल ही में परिवार ने ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने अपने घर में एक पूजा भी रखी थी। वैसे आज हम आपको ऋषि कपूर और नीतू कपूर को लेकर एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं। जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।

r_2.jpg

डिपंल कपाड़िया को चाहने लगे थे ऋषि कपूर

दरअसल, बताया जाता है कि जब ऋषि कपूर फिल्म बॉबी की शूटिंग के कर रहे थे। तब वह एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया को पसंद करने लगे थे, लेकिन तभी उन्होंने राजेश खन्ना से शादी कर ली। जिसके बाद उनका दिल एक्ट्रेस नीतू कपूर पर आ गया। उन्होंने नीतू कपूर संग पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' में काम किया। जिसके बाद उन्होंने लगभग 15 फिल्में नीतू संग की। काम करते-करते ऋषि कपूर नीतू कपूर को चाहने लगे और 22 जनवरी को 1980 में दोनों ने शादी कर ली। वहीं शादी के कुछ समय बाद नीतू प्रेग्नेंट हो गईं थीं।

r_3.jpg

करियर डूबने का इल्जाम लगाया नीतू कपूर पर

नीतू कपूर की प्रेग्नेंसी के वक्त को एक्टर ऋषि कपूर ने अपनी बॉयोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में खुलकर बताया है। एक्टर ने अपनी किताब में खुलासा किया कि जिस दौरान नीतू कपूर प्रेग्नेंट थीं। वह दौरान उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आ रहे थे। ऋषि कपूर की पहली फिल्म बॉबी की सुपरहिट रही, लेकिन बाद में उनकी फिल्में फ्लॉप हो गईं। जिसकी वजह से उनकी लाइफ ऊंचाई से सीधे नीचे आ गई। यह देख एक्टर काफी परेशान रहने लगे और डिप्रेशन का शिकार हो गए। किताब में ऋषि कपूर ने बताया कि वह अपनी इस हालत का जिम्मेदार वह उन्हें समझने लगे। उन्हें इस बात का भी एहसास है कि उस वक्त नीतू कपूर ने बेवजह बहुत कुछ सहा।

बायोग्राफी में किया एक्टर ने खुलासा

ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी 'खुल्लम-खुल्ला' में लिखा कि "नीतू जब मां बनने वाली थी। तब उनकी बेटी रिद्धिमा पैदा होने वाली थी। ऐसे में उनकी वजह से नीतू कपूर को उनका ऐसा बर्ताव सहना पड़ा। अपने हालतों से बाहर आने के लिए एक्टर ने अपने दोस्तों और परिवार वालों की मदद ली। ऋषि कपूर मानते हैं कि उनके इस बर्ताव से नीतू कपूर बहुत दुखी हुईं थीं।"



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nFX1x1
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ