DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर होने वाली ‘दक्षेस’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द: सूत्र

(योषिता सिंह)

न्यूयार्क, 21 सितंबर (भाषा) न्यूयार्क में 76वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर शनिवार को होने वाली ‘दक्षेस’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द कर दी गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) विदेश मंत्रियों की बैठक परंपरागत रूप से वार्षिक संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर आयोजित होती रही है।

सूत्रों के अनुसार, 25 सितंबर को होने वाली यह बैठक रद्द कर दी गई है।

Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ