DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ चुकीं अदिति सिंह क्या चुनेंगी निर्दलीय राह? कुछ यूं बन रहा सीन

रायबरेली उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से विधायक अगले साल प्रस्तावित विधान सभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार हो सकती हैं। पिछला विधानसभा चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीता था। हालांकि तकरीबन डेढ़ साल से उन्होंने खुद को वैचारिक तौर पर कांग्रेस से अलग कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक उनके भाजपा में जाने का बड़ा नुकसान उनके पति अंगद सिंह सैनी को हो सकता है, जो पंजाब की नवांशहर सीट से विधायक हैं। रायबरेली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में अगर अदिति कांग्रेस से बगावत करके भाजपा जॉइन करती हैं तो उनके पति के लिए कांग्रेस में रहना असहज हो सकता है। पिता की राह पर चलेंगी अदिति? कहा जा रहा है कि ऐसी स्थिति से बचने के लिए अदिति पिता अखिलेश सिंह की राह पर चलने का फैसला ले सकती हैं। पिता भी कांग्रेस से विधायक थे, जिसके बाद उनके संबंध कांग्रेस से खराब हुए लेकिन उन्होंने कांग्रेस को असहज करने के लिए भाजपा जॉइन नहीं की। सपा से भी संपर्क में हैं! वहीं, सूत्रों का दावा है कि अदिति सपा के भी संपर्क में हैं। सपा उन्हें अपने पाले में करना चाहती है। हालांकि इस बाबत अबतक अदिति ने कोई फैसला लिया नहीं है। कौन हैं अदिति सिंह साल 2019 अगस्‍त में अदिति के पिता अखिलेश सिंह का निधन हुआ था। अखिलेश रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके थे। रायबरेली में उनकी अच्‍छी-खासी पैठ थी और गांधी परिवार से नजदीकियां भी। पिता के निधन के बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी। इतना ही नहीं उन्होंने खुलकर कांग्रेस के खिलाफ बोला। 21 नवंबर 2019 को अदिति सिंह ने पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह संग शादी कर ली थी।
Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ