DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

सोनम कपूर ही नही बॉलीवुड के इन स्टार्स से नफरत करती हैं ऐश्वर्या राय

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के लेकर काफी चर्चा में है। 47 साल की उम्र पार कर लेने के बाद भी एश्वर्या के चेहरे में आज भी वही चमक देखने को मिलती है जितनी 20 साल पहले थी। लेकिन इसके बाद भी सोनम कपूर के एक शब्द ने उन्हे काफी आघात पहुचाया था जिसके चलते वो सोनम से नफरत तक करने लगी थीं। वैसे ऐश्वर्या राय हमेशा विवाद से दूर ही रही हैं। लेकिन इसके बाद भी उनके बहुत से दुश्मन है। ऐश्वर्या राय के दुश्मनों की लिस्ट देख कर आप जरूर हैरान रह जाएंगे। तो आइए जानते है की कौन कौन है आखिर ऐश्वर्या राय बच्चन के दुश्मनों की लिस्ट में:

aishwarya.jpg

सोनम कपूर

सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय के बीच में मनमुटाव उस समय हुआ था जब एक इंवेट में सोनम ने ऐश्वर्या को आंटी कह दिया था। ऐश्वर्या बच्चन को सोनम का आंटी कहना बिल्कुल भी अच्छा नही लगा।

aishwarya3_1_3953168-m.jpg

इमरान हाशमी

फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के चौथे सीजन में एक्टर इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या के बारे पूछे जाने पर उन्होंने 'प्लास्टिक' कमेंट दिया था। उस वक्त उनका ये कमेंट काफी सुर्खियों में आ गया था। वहीं अब ऐसा लगता है की ऐश्वर्या, इमरान के इस कमेंट से अभी तक नाराज हैं। खबरों की मानें तो इस घटना के बाद ऐश्वर्या को फिल्म 'बादशाहो' ऑफर की गई थी लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस फिल्म में इमरान हाशमी उनके साथ काम करेंगे तो उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। वहीं इमरान ने बाद में अपने 'प्लास्टिक' वाले कमेंट पर माफी भी मांगी थी और कहा था कि उन्होंने मजाक में यह कमेंट किया था।

kareena_kapoo.jpg

करीना कपूर खान

ऐश्वर्या राय और करीना कपूर के बीच का झगड़ा काफी पुराना है। वे आज भी एक दूसरे को देखना पसंद नही करती हैं। दोनो एक दूसरे के बारे में कटाक्ष बोलने से चूकती नही हैं।

aish3.jpg

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या के बीच भले ही काफी नजदीकी रिश्ता रहा हो लेकिन ब्रेकअप के बाद से दोनों के बीच ऐसी दूरिया आई कि उनके बीच का प्यार नफरत में बदल गया।

aish3.jpg

रानी मुखर्जी

एक समय ऐसा था जब ऐश्वर्या और रानी दोनो बहुत ही अच्छी दोस्त हुआ करती थी। लेकिन फिल्म में रिप्लेस होने के चलते दोनो में तनाव आना शुरू हो गए। बताया जाता है कि फिल्म चलते-चलते ऐश्वर्या को पहले ऑफर की गई थी लेकिन रानी ने बिना बताए ये फिल्म साइन कर दी। और उसके बाद से दोनो एक दूसरे के दुश्मन बन गए।

aishwaryasalman.jpg

सलमान खान

सलमान खान और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे में भला कौन नही जानता। दोनो का नजदिकियां काफी चर्चे पर थीं। लेकिन आज दोनों के बीच ऐसी दुश्मनी है कि अब ऐश्वर्या के बारे में जब भी कोई सवाल सलमान खान से किया गया है तो वो अपना आपा खो बैठते है। और इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की वो ऐश्वर्या से कितनी नफरत करते है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3D0QO5z
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ