DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

अगले छह से सात दिनों में बढ़ जाएगी ठंड, आज हल्का कोहरा रहने का अनुमान

नई दिल्ली राजधानी में अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट आएगी। अगले छह से सात दिनों में ठंड बढ़ जाएगी। सुबह व शाम के समय स्वेटर व जैकेट की जरूरत महसूस होगी। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट इसी हफ्ते आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 13.6 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 39 से 93 प्रतिशत तक रहा। आज हल्का कोहरा रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हलका कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रह सकता है। दो दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा रहने के आसार हैं। आसमान साफ रहेगा। वहीं 12 नवंबर तक अधिकतम तापमान महज 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान महज 12 डिग्री पर सिमट सकता है। दिल्ली में AQI में थोड़ा सुधार दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार तीन दिन तक ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के बाद, सोमवार सुबह थोड़े सुधार के बाद ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई), दिल्ली में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर 385 था। नोएडा, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में यह क्रमश: 406, 363, 296 दर्ज किया गया। एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। दिन में छा सकते हैं बादल केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों अनुसार, रविवार रात आठ बजे एक्यूआई 416 था। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में बादल छाने और अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ