DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

देशभर में आज दीवाली की धूम, देखिए कहां कैसे लोग मना रहे हैं जश्न

रोशनी के इस पर्व की अलग-अलग छटा पूरे देश भर में देखी जा रही है। पॉल्यूशन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर में इस बार पटाखों पर बैन लगा हुआ है। हिन्दू धर्म में दिवाली का पर्व पाप पर पुण्य की, बुराई पर अच्छाई की, अंधकार पर प्रकाश की और निराशा पर आशा की जीत के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार 14 वर्ष वनवास में बिता कर भगवान राम अयोध्या वापस आए थे। जिसकी खुशी में अयोध्यावासियों ने खुशी के दीए जलाए थे। जिसके बाद हर साल इसे दिवाली के रूप में मनाया जाने लगा।

इस साल दीवाली खूब धूमधाम से मनाई जा रही है। धनतेरस के दिन भी दिनभर बाजारों में भीड़ उमड़ी थी। पिछली साल की दीवाली यूं हीं कोरोना के साए में बीत गई थी। इस बार लोग इस पर्वोत्सव को मनाने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे। दीवाली का त्योहार अपनों के बीच खुशियों को बांटने का, घर के सभी लोगों के साथ बैठकर त्योहार मनाने का एक दूसरे को उपहार देने का त्योहार होता है।


Happy Diwali Wishesh 2021: देशभर में आज दीवाली की धूम, देखिए कहां कैसे लोग मना रहे हैं जश्न

रोशनी के इस पर्व की अलग-अलग छटा पूरे देश भर में देखी जा रही है। पॉल्यूशन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर में इस बार पटाखों पर बैन लगा हुआ है। हिन्दू धर्म में दिवाली का पर्व पाप पर पुण्य की, बुराई पर अच्छाई की, अंधकार पर प्रकाश की और निराशा पर आशा की जीत के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार 14 वर्ष वनवास में बिता कर भगवान राम अयोध्या वापस आए थे। जिसकी खुशी में अयोध्यावासियों ने खुशी के दीए जलाए थे। जिसके बाद हर साल इसे दिवाली के रूप में मनाया जाने लगा।



दीपकों से रोशन हुआ सारा देश
दीपकों से रोशन हुआ सारा देश

धनतेरस से ही देश में उत्सव जैसा माहौल हो जाता है। लोग अपने घरों की सफाई में लग जाते हैं। धन तेरस के दिन लोग सोना या चांदी को खरीदते है इसे शुभ मानते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज दीवाली का पर्व मनाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन किए। इसके साथ केरल में भी दीवाली को धूमधाम से मनाया जा रहा है।



Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ