DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

रायगढ़ के पहले सांसद के पोते थे शहीद कर्नल विप्लव, छत्तीसगढ़ सीएम ने किया शहादत को नमन

नई दिल्ली मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद इंडियन आर्मी के कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत पर छत्तीसगढ़ सीएम ने नमन किया है। कर्नल त्रिपाठी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के पहले सांसद किशोरी मोहन त्रिपाठी के पोते थे। कर्नल त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी रायगढ़ में एक दैनिक अखबार के संपादक हैं। कर्नल त्रिपाठी के एक करीबी दोस्त के मुताबिक कर्नल त्रिपाठी ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई रायगढ़ से ही की और उसके बाद रीवा सैनिक स्कूल से पढ़ाई की। उनकी पत्नी अनुजा उड़ीसा की रहने वाली थी। हमले में कर्नल के साथ ही उनकी पत्नी अनुजा और 8 साल के बेटे अबीर की भी मौत हो गई। उनके एक करीबी के मुताबिक कर्नल त्रिपाठी के छोटे भाई भी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। रायगढ़ में उनके माता पिता रहते हैं। कर्नल त्रिपाठी के पैरंट्स भी पिछले तीन महीने उनके साथ ही थे और दिवाली से कुछ दिन पहले ही रायगढ़ वापस आए। कर्नल त्रिपाठी के साथ काम कर चुके इंडियन आर्मी के एक ऑफिसर के मुताबिक वह बेहद ही खुशमिजाज इंसान थे। ऑफिसर के तौर पर जितने कड़क थे दिल से उतने ही नरम थे। बेहद हंसमुख कर्नल त्रिपाठी ड्रग्स का शिकार बन रहे युवाओं को किस तरह बचाया जाए, अक्सर इस बारे में बात करते थे।
Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ