DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

किसानों का सत्याग्रह भाजपा सरकार के अहंकार और अत्याचार के लिए जाना जाएगा: प्रियंका गांधी वाड्रा

नई दिल्लीकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के आंदोलन का एक साल पूरा होने के मौके पर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इस सत्याग्रह को भाजपा सरकार के ‘अहंकार एवं अत्याचार’ के लिए जाना जाएगा। प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘किसान आंदोलन का एक साल। किसानों के अडिग सत्याग्रह, 700 किसानों की शहादत और निर्मम भाजपा सरकार के अहंकार व अन्नदाताओं पर अत्याचार के लिए जाना जाएगा। लेकिन भारत में किसान की जय-जयकार हमेशा थी, है और रहेगी। किसानों के संघर्ष की जीत इसका प्रमाण है। जय किसान।’ कई किसान संगठन तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने और कुछ अन्य मांगों को लेकर पिछले एक साल से दिल्ली के निकट विभिन्न स्थानों पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है, हालांकि किसान संगठन एमएसपी की कानूनी गारंटी और कुछ अन्य मांगों को पूरा किए जाने पर जोर दे रहे हैं। कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद भी उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखा है।
Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ