DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

जब मनोज कुमार की सच्चाई सामने आने पर टूट कर रोने लगे लेजेंड राज कुमार

नई दिल्ली: दिग्गज अदाकार मनोज कुमार और लेजेंड राज कपूर दोनों के संबंध बेहद खास हुआ करते थे। ऐसे में आज हम आपको इन दोनों से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं। जिसमें मनोज कुमार की सच्चाई सामने आने के बाद लेजेंड राज कुमार रोने लगे थे। आइये जानते हैं इस बारे में।

दरअसल मनोज कुमार ने सबसे पहले अपनी जिंदगी में राज कपूर को तब देखा था, जब वो बहुत छोटे थे और दिल्ली के एक थिएटर में ‘श्री 420’ देखने गए थे। उस शो के दौरान कुछ गुंडो ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया था। इस हंगामे को देखकर राज कपूर ने मंच पर छलांग लगा दी थी। उनकी ये दिलेरी देख कर मनोज कुमार उनसे प्रभावित हो गए थे और घर आकर अपनी दादी अम्मा उनकी तारीफ में उन्हें ‘कर्मयोगी कहने लगे।

इसके बाद 1970 आते-आते मनोज कुमार ने इंडस्ट्री में एक्टर बन गए और खुद राजकुमार ने उन्हें फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ काम ऑफर किया। इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था, लेकिन उन्होंने तुरंत इस रोल के लिए राज कपूर से हां कर दी थी। क्योंकि वो हमेशा से उनके साथ काम करना चाहते थे।

लेकिन एक बार मनोज कुमार को लेकर राज कपूर ऐसे लगने लगा था कि वो उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। दरअसल एक बार राज कपूर ने मनोज कुमार को फोन किया था, पर किसी और ने फोन उठाया और कह दिया कि ये रॉन्ग नंबर है। राज कपूर को ये बात बहुत बुरी लगी थी और उन्होंने मनोज को लेकर एक गलत बात अपने मन में बना लीं। जबकि सच्चाई ये थी कि मनोज कुमार उस वक्त मुंबई से बाहर शूटिंग में व्यस्त थे और उन्हें राज कपूर का कोई मैसेज मिला ही नहीं था।

इस पूरे किस्से का खुलासा खुद मनोज कुमार ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि जब हमारी मुलाकात हुई तो, मैने उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन वो बहुत नाराज थे और मुझसे बहुत बेरुखी से पेश आए। मैने उनसे इस बात का कारण पूछा। इसके बाद मैंने उन्हें उस दिन का सच बताया और कहा था वो ऐसी हरकत कर ही नहीं सकते कि राज कपूर को इग्नोर कर सकें।
इसके बाद मनोज कुमार ने उन्हें ‘कर्मयोगी’ वाली घटना के बारे में बताया, जिसके बाद वो लेजेंड राज कपूर के फैन बन गए थे। ये सुनकर राज कपूर इमोशल हो गए और मनोज कुमार का हाथ पकड़ लिया और रोने लगे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3G81S2h
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ