DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

'गुजरात से बंगाल तक' ट्वीट को लेकर राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार, असम में दर्ज करेगी राजद्रोह के 1000 मामले

नई दिल्ली: अपने एक ट्वीट के जरिए कांग्रेस नेता () ने नरेन्द्र मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधने की कोशिश की थी। लेकिन अब वह खुद उस पर घिरते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी के ट्वीट के लिए उनके खिलाफ 14 फरवरी को असम में बीजेपी द्वारा कम से कम एक हजार राजद्रोह के मामले दर्ज किए जाएंगे। यह बात सूत्रों के हवाले से सामने आई है। राहुल गांधी ने अपने उस ट्वीट में भारत की ताकत और खूबसूरती को बयां करने की कोशिश की थी लेकिन उसमें पूर्वोत्तर को शामिल करना भूल गए। राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया था। “हमारे भारतीय संघ में शक्ति है। हमारी संस्कृतियों का संघ। हमारी विविधता का संघ। हमारी भाषाओं का संघ। हमारे लोगों का संघ। हमारे राज्यों का संघ। कश्मीर से केरल तक। गुजरात से पश्चिम बंगाल तक। भारत अपने सभी स्वरूपों में सुंदर है। भारत की भावना का अपमान मत करो।” राहुल गांधी द्वारा भारत को 'गुजरात से बंगाल तक' बताने को लेकर बीजेपी ने उन्हें घेर लिया। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरण रीजीजू ने कहा था, “कांग्रेस नेता के लिए भारत पश्चिम बंगाल में ही समाप्त होता है! मेरे सुंदर राज्य अरुणाचल प्रदेश सहित भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा भारत को लेकर उनके विचार का हिस्सा नहीं है।” अब इसी ट्वीट को लेकर बीजेपी असम में सोमवार को दर्ज करने जा रही है। रविवार को मोदी सरकार पर फिर साधा निशानारविवार को राहुल गांधी ने मोदी सरकार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया था। अपने ताजा ट्वीट में उन्होंने कहा था, 'मोदी काल में अब तक 5,35,000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड हो चुके हैं- 75 सालों में भारत की जनता के पैसे से ऐसी धांधली कभी नहीं हुई। लूट और धोखे के ये दिन सिर्फ मोदी मित्रों के लिए अच्छे दिन हैं।'
Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ