DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

दिल्ली में 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, दो दिनों में और होगा इजाफा

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ते-बढ़ते 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों तक इसमें और अधिक इजाफा होगा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में नमी का स्तर 37 से 94 प्रतिशत बना हुआ है। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। गर्मी और तीव्र होगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस पर रह सकता है। 19 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को छू लेगा। स्काईमेट के अनुसार, इस हफ्ते दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। अगले दो दिनों में मध्यम सतही हवाएं अचानक वृद्धि को रोक सकती हैं। सप्ताह के मध्य में हवा के पैटर्न फिर से बदलेंगे। सप्ताह के अंतिम तीन से चार दिनों में तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हो सकता है। हालांकि इस तरह के ऊंचे तापमान को देखना राजधानी के लिए असामान्य नहीं है। पिछले साल 29 मार्च को तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे पहले, 31 मार्च 1945 को तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ