DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

OnePlus Nord 2T 5G इसी महीने भारत में होगा लॉन्च! कीमत को लेकर आई सबसे बड़ी खबर

 

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus भारत में अब अपना नया मिड रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। लगतार इस फोन से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। खबरों की मानें तो इस फोन को कंपनी इसी महीने लॉन्च कर सकती है। लॉन्चिंग से पहले OnePlus Nord 2T 5G के फीचर्स और संभावित कीमत लीक हो गई है। एक टिप्स्टर ने फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। आपको यह भी बताते चलें कि OnePlus Nord 2T 5G भारत से पहले कई अन्य देशों में लॉन्च किया जा चुका है।

OnePlus 2T 5G की संभावित कीमत

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो नए OnePlus Nord 2T 5G को कंपनी 30 हजार रुपये से कम कीमत में उतार सकती है। इस फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से ही होगी, जहां कंपनी के दूसरे फोन्स भी बिक रहे हैं। OnePlus Nord 2T 5G को ग्लोबल मार्केट में 399 यूरो यानी करीब 33,400 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

OnePlus 2T 5G के संभावित फीचर्स

OnePlus Nord 2T 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 है। इसके अलावा 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है। OnePlus Nord 2T 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है।

 

दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड सेंसर है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर है। फोन में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2 और NFC के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/FUtDlQn
via source patrika.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ