DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

Shakti Kapoor को दर्जी बनाना चाहते थे उनके पिता, बेटे की पहली फिल्म देखकर नाराज हो गई थीं मां

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) आज किसी भी पहचान के मोहजात नहीं हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में करबीन 700 फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को विलन बन डराया भी। कॉमेडी कर हंसाया भी। आज भी वो फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनकी बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने भी आज के समय में इंडस्ट्री की मोस्ट टेलेंट एक्ट्रस में से एक हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। शाक्ति कपूर आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनको उनके फैंस द्वारा और कई सेलेब्स की ओर से बधाई के संदेश भी मिल रहे हैं। शक्ति कपूर का जन्म साल 1952 में दिल्ली में हुआ था।

उन्होंने साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म ‘खेल खिलाड़ी’ से अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू दिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पिता ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते थे कि वो एक एक्टर बने। जी हां, उनके पिता उनको एक दर्जी बनाना चाहते थे। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। शक्ति कपूर ने एक बार अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने माता-पिता से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया था।

इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 'एक बार वो अपने माता-पिता को अपनी ही फिल्म ‘इंसानियत के दुश्मन’ दिखाने ले गए। फिल्म में शक्ति का एक बलात्कार का सीन था, जिसे देखने के बाद उनकी मां बेहद नाराज हो गईं थी और थिएटर से चली गई थीं'। इतना ही नहीं उनका फिल्मों में काम करना और ऐसे किरदार निभाना उनके पिता को भी कुछ खास पसंद नहीं आया था।

यह भी पढ़ें: 'Veer Savarkar' की बायोपिक के लिए Randeep Hooda ने घटाया इतना वजन! बोले - 'इस उतार-चढ़ाव से...'


बता दें कि फिल्मों में सफलता के बाद शक्ति कपूर की शादी शिवांगी कोल्हापुरे से हुई थी और शिवांगी, एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियकर में ‘खेल खिलाड़ी’ के बाद ‘कुर्बानी’ और ‘रॉकी’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। साथ ही उन्होंने गोविंदा की कई फिल्मों में 'नंदू' और 'मामा जी', आमिर और सलमान के साथ फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में 'क्राइम मास्ट गोगो' जैसे करिदारों से लोगों का मनोरंजन किया है।

उनके इस किरदारों को आज भी पसंद किया जाता है। आपको जानकर भी हैरानी होगी कि शक्ति कपूर को उनका ये नाम अपने दौरान के दिग्गज कलाकार सुनील दत्त ने दिया था। दरअसल, विलेन के तौर पर शक्ति का ‘सुनील सिकंदरलाल कपूर’ नाम जच नहीं रहा था, जिसके बाद सुनील दत्त ने उन्हें शक्ति कपूर नाम दिया था।

यह भी पढ़ें: SS Rajamouli ने 'बाहुबली' के लिए हॉलीवुड फिल्मों से चुराए थे कई सीन! फैंस को नहीं हो रहा यकीन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FdaHvI
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ