DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

किस पर गई है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी? दादी नीतू ने खोला राज

बॅालीवुड की पॅापुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है। आलिया सुबह मुंबई के रिलायंस अस्पताल पहुंची थीं जहां उनकी डिलीवरी हुई। कपूर खानदान में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। फैन यह जानना चाहते हैं कि कपूर खानदान की नई सदस्य अपने मम्मी-पापा में से किसकी तरह दिखती है। इस सवाल का जवाब अब दादी नीतू कपूर ने दिया है।

दादी बनीं नीतू कपूर ज्यादातर वक्त मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपने बेटे और बहू के साथ ही रहीं। शाम को जब वह अस्पताल से बाहर निकलीं तो बाहर खड़े पैपराजी ने बेबी के बारे में उनसे कई सवाल पूछे जिसका बड़े ही मजेदार अंदाज में नीतू कपूर ने जवाब दिया।

पपराजी ने उनसे पूछा कि वह दादी बन गई हैं तो इस पर क्या कहेंगी? नीतू ने कहा, 'हमेशा तुम यही पूछते हो मैं क्या बोलना चाहूंगी? मैं बहुत खुश हूं।'


यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट ये रखेंगी अपनी बेटी का नाम

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लोगों को अपने और रणबीर की तरफ से एक छोटे से नोट के जरिए बेटी के जन्म की आधिकारिक घोषणा दी थी। इस नोट में उन्होंने लिखा,‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज़। हमारा बेबी आ गया है। वो बिलकुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। पेरेंट्स बनने की खुशी महसूस हो रही है।’ नोट पर आलिया और रणबीर दोनों ने 'लव लव लव' के साथ साइन किया था।

यह भी पढ़ें- 'सुबह न्यूजपेपर और शाम को पान की दुकान पर बैठता हूं'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/YIiBSCM
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ