DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

इस महिला की आवाज के मुरीद हुए सोनू सूद, कहा-' नंबर भेजिए मां फिल्म के लिए गाना गाएंगी'

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुके सोनू सोदू को लोग खूब पसंद करते हैं। इनकी दरियादिली के सभी मुरीद हैं। एक्टर की इसी दरियादिली की वजह से वो हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर एक्टर सोनू सूद ने ऐसा काम कर दिया है जिसके बाद चारों तरफ उनकी चर्चा होने लगी है।

एक्टर एक महिला की आवाज के मुरीद हो गए हैं, जिसके चलते उन्होंने महिला को फिल्म में गाने का ऑफर दिया है। सोशल मीडिया पर एक मां और बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को मनोज कुमार सिन्हा नाम के एक शख्स ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक महिला अपनी बेटी को 'मेरे नैना सावन भादों' सुनाती है।

यह भी पढ़ें- सिनेमाघरों में उतरा 'पठान', किसी ने बताया 'ब्लॉकबस्टर'

लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद मुंबई और भारत के अन्य शहरों में फंसे अप्रवासियों के लिए आशा की किरण बने थे। उन्हीं की मदद से लाखों लोग सुरक्षित अपने गांव पहुंचाने में सफल रहे। 2021 में भी सोनू और उनकी टीम ने मुंबई में जरूरतमंद लोगों की मदद की थी।


मुसीबत के मौके पर सोनू सूद के अलावा उनके पूरे परिवार ने घर के बार भी आए लोगों फाइनेंशियल और मेडिकल हेल्प की थी। हाल ही में सोनू ने वीडियो कॉल पर सबको मदद देने का वादा भी किया। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही एक्शन थ्रिलर 'फतेह' में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन वैभव मिश्रा कर रहे हैं। ये फिल्म 2023 के मध्य में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- सलमान को आई आमिर खान की याद



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pAIldJt
via patrika

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ